Report Times
latestOtherजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबैंगलुरुराजस्थानसोशल-वायरल

टेक ऑफ से पहले क्यों रोकनी पड़ी जोधपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट

जोधपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के जोधपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को टेक ऑफ से ठीक पहले रोकना पड़ा। इसके बाद इस फ्लाइट की सघन जांच की गई, एक यात्री को विमान से उतारा गया, उससे पूछताछ की गई..और फिर करीब 11 मिनट की देरी से फ्लाइट को रवाना किया गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ…? यह भी बताते हैं

क्यों रोकनी पड़ी बेंगलुरु जा रही फ्लाइट ?

राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट से एक फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी। फ्लाइट के टेक ऑफ में कुछ मिनटों का ही समय बचा था, तभी पैनिक बटन से अलर्ट मैसेज मिला। मैसेज मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, विमान को टेक ऑफ करने से पहले रोक लिया गया। इसके बाद पूरी फ्लाइट की सघन जांच की गई। वहीं फ्लाइट की जिस सीट से पैनिक बटन का अलर्ट मिला, उस यात्री से भी पूछताछ की गई।

एक गलती से हो गई 11 मिनट की देर?

इस फ्लाइट से पुलिस को पैनिक बटन से अलर्ट मैसेज मिला था। इसके बाद पुलिस ने पैनिक बटन दबाने वाले यात्री से भी पूछताछ की, हालांकि यात्री ने बताया कि गलती से उससे यह बटन दब गया था। उसने जानबूझकर पैनिक बटन नहीं दबाया। इसके बाद फ्लाइट को करीब 11 मिनट की देरी से बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं पैनिक बटन दबाने वाले यात्री को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई।

11 मिनट देरी से रवाना की गई फ्लाइट

पुलिस का कहना है कि यात्री ने पुलिस पूछताछ में गलती से पैनिक बटन दबने की बात कही। इससे पहले अलर्ट मिलने पर विमान की भी जांच करवाई गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद कुछ देरी से फ्लाइट ने टेक ऑफ किया। मगर इस घटना से एयरपोर्ट पर एकबारगी तो काफी खलबली मच गई। हालांकि बाद में जब गलती का खुलासा हुआ तब सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

Related posts

नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, अमरसर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, 4 लाख से ज्‍यादा जाली नोट बरामद

Report Times

गहलोत कैंप के MLA बोले- पायलट बनें सीएम, सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया

Report Times

कर्मचारियों की दिवाली हुई खुशहाली वाली, चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने बांटी दीपक संग मिठाई

Report Times

Leave a Comment