Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजस्थानसोशल-वायरल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें? यहां देखें अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़े

दिल्ली। रिपोर्ट टाइम्स।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गयी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है. 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट घोषित होंगे. ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत होता दिख रहा है, जबकि आप का दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है. अगर ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर विश्वास करें तो आप के सत्ता में वापसी के अनुमान नहीं लगाये जा रहे हैं, वहीं बीजेपी के सत्ता में वापसी के अनुमान हैं. हालांकि ये सभी अनुमान ही हैं. रिजल्ट 8 फरवरी को घोषित होंगे, तब स्थिति साफ होगी.

DV Research Exit Poll

के अनुसार आप को 26 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी से 36 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है. इस एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने का दावा किया गया है.

People’s Insight Exit Poll

के अनुसार आप को 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है.

Matrize Exit poll

के अनुसार आप को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है.

JVC Exit poll 

के अनुसार बीजेपी को 39-45 सीटें और आप को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है.

Chanakya Strategies

के अनुसार आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें, भाजपा को 39-44 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है.

P-Marq Exit Poll

के अनुसार आप को 21-31 सीटें, BJP को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है.

Peoples Pulse Exit Poll 

के अनुसार बीजेपी को 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलने का अनुमान है.

Poll Diary Exit Poll 

के अनुसार बीजेपी को 42 से 50 सीटें, आप को 18 से 25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

WeePreside Exit Poll 

के अनुसार आप को 46 से 52 सीटें, बीजेपी को 18-23 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है.

Mind Brink Exit Poll 

के अनुसार आप को 44 से 49 सीटें, बीजेपी को 21 से 25 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है.

AAP-BJP में कड़ी टक्कर

केंद्र शासित प्रदेश के आम चुनाव में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. हालांकि सत्ता के मामले में मुख्य मुकाबला AAP और BJP के बीच ही लग रहा है. कांग्रेस का पिछले 2 चुनावों में खाता तक नहीं खुल सका था. हालांकि पार्टी ने इस बार खास तैयारी के साथ अपनी चुनौती पेश की है.

 अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी पिछले 2 चुनावों में बंपर जीत के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती रही है. 2020 के चुनाव में उसे 70 में 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जबकि बीजेपी को 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था.

कैसा रहा था पिछला एग्जिट पोल सर्वे

एग्जिट पोल सर्वे वोटिंग के बाद जारी किए जाएंगे, जिसमें यह आकलन लगाया जा सकेगा कि आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है या नहीं. बीजेपी ने इस बार पिछले चुनाव की तुलना में कड़ी चुनौती पेश की है. कांग्रेस ने भी पिछले चुनाव की तुलना में ठोस चुनावी अभियान चलाया है.

साल 2020 में हुए चुनाव के दौरान वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल सर्वे को देखें तो सी वोटर और एक्सिस माइ इंडिया ने आम आदमी पार्टी के खाते में 60 से अधिक सीटें आने का अनुमान जताया था. एक्सिस माइ इंडिया का आकलन काफी हद तक सही रहा था क्योंकि उसने अपने एग्जिट पोल सर्वे में 59 से 68 सीटों पर जीत की बात कही थी.

‘जन की बात’ ने अपने सर्वे ने आम आदमी पार्टी के खाते में 55 सीटें आने का अनुमान जताया था. जबकि स्पीक मीडिया ने सर्वे में AAP के लिए 43 से 55 सीटों पर जीत का दावा किया था. सर्वे का दावा आम आदमी पार्टी के लिए करीब-करीब सही रहा और उसे 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी. अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहे थे.

Related posts

मुंबई: गैलेक्सी होटल में भीषण आग, 3 की मौत, 5 लोग घायल

Report Times

श्रीलंका संकट: सरकार ने बुलाई एक और सर्वदलीय बैठक

Report Times

भारत के 32 खिलाड़ियों को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश, सड़कों पर बरस रहे हैं बम!

Report Times

Leave a Comment