Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने कर दी बड़ी गलती

रिपोर्ट टाइम्स।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे जिनमें वो अपनी भूलने वाली आदत को लेकर चर्चा में आ जाते हैं. हाल ही में दुबई में भी ऐसा ही हुआ. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा अपना फोन भूल गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा को टीम बस में बैठने के बाद याद आया कि वो अपना फोन भूल चुके हैं. इसके बाद वो वापस बस से नीचे उतरे.

रोहित शर्मा भूल गए फोन

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी होटल जाने के लिए टीम बस में बैठ रहे थे. रोहित शर्मा इस दौरान रवींद्र जडेजा, गौतम गंभीर और कुलदीप यादव के साथ बातचीत करते हुए बस की तरफ बढ़ रहे थे. इसके बाद सभी बस के अंदर चले गए. लेकिन अगले ही पल रोहित बस से नीचे उतरे और किसी से अपना फोन लाने के लिए कहते रहे. विमल कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘कप्तान साहब फोन भूल गए’.

वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी हुई थी ऐसी ही घटना

रोहित शर्मा की भूलने वाली आदत अक्सर ही चर्चा में रहती है. रोहित शर्मा साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी अपना फोन भूल गए थे. ये खुलासा पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम उल हक ने किया था. उन्होंने बाबर आजम के हवाले से बताया था कि तब रोहित शर्मा ने नया आई फोन लिया था और वर्ल्ड कप के दौरान सभी टीमों के कप्तानों की मीटिंग हुई थी. सभी लोग प्लेन में गए थे तब रोहित शर्मा ने प्लेन में ही अपना फोन छोड़ दिया था.

25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. लेकिन दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच दुबई में रविवार को खेलेंगी. गौरतलब हैं कि दोनों का ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ दूसरा मैच होगा. इससे पहले भारत-न्यूजीलैंड 2000 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़े थे तब कीवी टीम ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी.

Related posts

राजपथ का नाम बदलने पर राजनीति, कांग्रेस नेता ने किया समर्थन तो महुआ बोलीं- ये क्या हो रहा है?

Report Times

“क्यों हो रही है टीना डाबी की चर्चा?” जयपुर में राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Report Times

आंगनवाड़ी कर्मियों को गहलोत सरकार का तोहफा, अब मिलेगा इतना वेतन

Report Times

Leave a Comment