Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजसमंदराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

गेर नृत्य करते- करते सरपंच की मौत, CPR देने के बाद भी नहीं बच पाई जान

राजसमंद। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के राजसमंद में होली पर गेर नृत्य करते करते सरपंच की मौत हो गई। सरपंच बाकी लोगों के साथ गेर नृत्य कर रहे थे, अचानक वह गिर गए, उनके सिर में चोट लगी। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, मगर सरपंच की जान बचाई नहीं जा सकी। डॉक्टर्स ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया।

गेर नृत्य करते करते सरपंच की मौत !

राजसमंद में होली के दिन सेवंत्री सरपंच की नाचते नाचते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरपंच विकास को अचानक हार्ट अटैक आया। लोगों का कहना है कि सरपंच बाकी लोगों के साथ होली के मौके पर परंपरागत तरीके से होने वाला गेर नृत्य कर रहे थे। अचानक वह सिर के बल गिर पड़े, तुरंत सरपंच को अस्पताल ले जाया गया। मगर अस्पताल में डॉक्टर्स ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया।

जान बचाने के लिए CPR भी दी

सरपंच अचानक नाचते नाचते गिरे तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश भी की। मगर सरपंच को होश नहीं आया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मगर सरपंच की जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना चारभुजा के कसार गांव में गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। जिसके बाद होली के मौके पर खुशी की जगह गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

एकदम स्वस्थ सरपंच मौत कैसे?

सरपंच के करीबी लोगों का कहना है कि विकास एकदम स्वस्थ थे। वह सभी लोगों के साथ बात कर रहे थे, हंसी ठिठोली चल रही थी, इसके बाद बाकी लोगों के साथ गेर नृत्य करने लगे। मगर अचानक गिरे और फिर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें चारभुजा हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर तमाम कोशिशों के बावजूद सरपंच की जान नहीं बचाई जा सकी। विकास पिछले करीब दस साल से सरपंच थे।

Related posts

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर ग्रामीण डाक सेवक : नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

Report Times

नूंह हिंसा के बाद प्रशासन का एक्शन, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; 102 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Report Times

मिशन रिपीट के लिए 69 MLA पर ही भरोसा, फिर चलेगा BJP का ‘फॉर्मुला-17?

Report Times

Leave a Comment