Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

शेयर बाजार के खुलते ही निवेशकों की भर गई जेब, तुरंत कमा लिए 2.33 लाख करोड़

रिपोर्ट टाइम्स।

शेयर बाजार खुलने के कुछ ही सेकंड में निवेशकों की झोली भर गई और तुंरत 2.33 लाख करोड़ रुपए कमा लिए. शेयर बाजार के आंकड़ों को देखें तो लगातार 7वें दिन सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है.

खास बात तो ये है कि ट्रंप ने वेनेजुएला से क्रूड ऑयल खरीदने वालों पर 25 फीसदी के टैरिफ का ऐलान किया है और भारत वेनेजुएला के क्रूड ऑयल का बड़ा बायर है. उसके बाद भी शेयर बाजार पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला और अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखा हुआ है.

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 400 से ज्यादा अंकों का जंप लगाया और निफ्टी में करीब 108 अंकों की तेजी देखने को मिली. खास बात तो ये है कि आज की तेजी को मिला दिया जाए तो इन 7 दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है.

वो भी ऐसे समय पर जब ट्रंप टैरिफ दर टैरिफ का ऐलान करते जा रहे हैं. जानकारों का मानना है कि रुपए में तेजी और विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में वापसी का असर देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 9 बजकर 30 मिनट पर 353 अंकों की तेजी के साथ 78,337.63 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 418.54 अंकों की तेजी के साथ 78,402.92 पर पहुंच गया था. वैसे आज सेंसेक्स 78,296.28 अंकों पर ओपन हुआ था. अगर मंगलवार क तेजी को भी मिला दिया जाए तो सेंसेक्स में 7 दिनों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. आंकड़ों के अनुसार निफ्टी सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 59.50 अंकों की तेजी के साथ 23,717.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है. खास बात तो ये है कि शेयर बाजार खुलने के कुछ ही सेकंड में निफ्टी 107.85 अंकों की तेजी साथ 23,766.20 अंकों के हाई पर पहुंच गया था. निफ्टी में 13 मार्च के बाद से अब तक 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल देख चुका है.

Share Market

किन शेयरों में इजाफा

अगर बात शेयरों की करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अल्ट्रा सीमेंट, एचसीएलटेक और इंफोसिस में 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर टीसीएस, बजाज फिनसर्व के शेयरों में करीब डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयरों में मामूली इजाफा देखने को मिल रहा है. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.50 फीसदी की गिरावट देखी गई. जबकि जोमाटो और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

Share Market (40)

निवेशकों को मोटा फायदा

वहीं शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को मोटा फायदा हुआ. निवेशकों का फायदा बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है. जब सेंसेक्स दिन के हाई पर पहुंचा तो बीएसई का मार्केट कैप 4,20,68,789.67 करोड़ रुपए पर आ गया था. जबकि एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,18,35,395.21 करोड़ रुपए पर था. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप में 2,33,394.46 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. यही निवेशकों का फायदा है.

Share Market (41)

Related posts

पिचानवा खुर्द में अखिल भारतीय किसान सभा का धरना हुआ समाप्त

Report Times

PSPCL को तिमाही नतीजे में 564.76 करोड़ का लाभ, CM भगवंत मान की नीति कर गई काम

Report Times

BA फाइनल ईयर का स्‍टूडेंट चला रहा था ब‍ाइक चोर गैंग, महंगे शौक पूरा करने के ल‍िए बना अपराधी

Report Times

Leave a Comment