Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

गौशाला रोड पर सूने मकान में चोरी की वारदात

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर की गौशाला रोड पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित केडिया भवन में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में चिड़ावा थाने में पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक गणेश केडिया की पत्नी परिवार के साथ जयपुर गए हुए थे। पीछे से घर पर बाहर मुख्य दरवाजे और अंदर के दरवाजों पर लॉक लगाया हुआ था। सूने मकान को देखकर चोरों ने मकान में सेंधमारी की और कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने घर की अलमारियों की अच्छे से खंगाला और कुछ नगद और कुछ चांदी की ज्वेलरी चोर चुराकर ले गए।

कितना क्या चोरी हुआ उसका सही आंकलन फिलहाल परिवार वाले नहीं लगा सके हैं। फिलहाल मकान मालिक गणेश ने कहा कि वे दुबई रहते हैं और परिवार को जयपुर से साथ लेकर आज से तो चोरी की वारदात का पता चला।मकान मालिक ने कहा कि वे जल्द ही पुलिस थाने में रिपोर्ट देंगे ताकि चोरों को पकड़ा जा सके और इस वारदात सहित अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मौका मुआयना किया जाएगा और चोरों की तलाश शुरू की जाएगी।

Related posts

मुथूट फिनकॉर्प के कर्मचारियों ने 2.85 करोड़ का गबन किया: 14 कैरेट को 22 बताकर गिरवी रखवाते थे गहने, वजन बढ़ाकर लोन जारी कर दिए

Report Times

सड़क हादसे में मदद करने वाला ही बना हैवान, महिला पटवारी से दोस्ती कर एक साल तक करता रहा रेप

Report Times

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

Report Times

Leave a Comment