Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभारत - पाकिस्तानयुद्धसेनास्पेशल

पाकिस्तान से तनाव के बीच राजस्थान के 10 जिलों में हाई अलर्ट, इलेक्ट्रिक सायरन लगाने के निर्देश

REPORT TIMES: भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हो गया हो, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ ही घटे बाद ही श्रीनगर से लेकर बाड़मेर तक पाकिस्तान ड्रोन एक्टिविटी नजर आई थी. ऐसे में भारत में बॉर्डर से सटे जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बीएसएफ और और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट’ पर है.

प्रमुख स्थानों पर सायरन लगाने के निर्देश

गृह मंत्रालय ने संभावित हवाई हमलों के लिहाज से राजस्थान के 10 जिलों को संवेदनशील माना है. इन जिलों में प्रमुख स्थानों पर इलेक्ट्रिक सायरन लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जो सीधे सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से संचालित किए जाएंगे.

नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से गाइडलाइन्स के अनुसार, जिन जिलों में इलेक्ट्रिक सायरन लगाने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा और अजमेर के साथ ही बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और जोधपुर जैसे सीमावर्ती जिले शामिल हैं. 

50 किमी अंदर तक गावों में सुरक्षा कड़ी

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर अंदर तक के गांवों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही राजस्थान के जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिलों में पाकिस्तानी सिम कार्ड के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है. किसी परिस्थिति से निपटने के लिए बीएसएफ से लेकर स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर है. अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक गांव में BSF के डिप्टी कमांडेंट (इंटेलिजेंस) महेश चंद्र जाट ने ड्रोन गतिविधि के बारे में आम लोगों को प्रशिक्षण दिया.

ड्रोन गतिविधि में संभावित वृद्धि की चेतावनी

प्रशिक्षण सत्र के दौरान बीएसएफ ने सीमा पार से ड्रोन गतिविधि में संभावित वृद्धि की चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “हमें हर समय तैयार रहना चाहिए. लोगों को समझना चाहिए कि ड्रोन कैसे काम करते हैं और वे किस तरह के संभावित खतरे पैदा करते हैं.” उधर सीजफायर के बाद सीमावर्ती इलाकों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के प्रभावित जिलों में मंगलवार को बाजार फिर से खुल गए और रोजमर्रा की गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं. पाकिस्तान के हमले के बाद राजस्थान के बंद हुए 3 एयरपोर्ट बीकानेर, जोधपुर और किशनगढ़ (अजमेर) पर सेवाएं फिर से चालू हो गईं.

Related posts

ब्रह्मपुत्र में 7,000 करोड़ की लागत से पहली बार बनाई जाएंगी अंडर टनल

Report Times

प्रेमानंद महाराज ने आज सुबह निकाली ‘पदयात्रा’ भक्तों से की भेंट, दर्शन कर गदगद हुए श्रद्धालु

Report Times

नई संसद के उद्घाटन से जुड़ी याचिका SC से खारिज, कहा- यह हमारा काम नहीं

Report Times

Leave a Comment