Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसूरजगढ़सोशल-वायरलस्पेशल

भजनलाल शर्मा से कांग्रेस विधायक बोले- आप ‘कलयुग के भगवान’, सीएम की तारीफ में बोले- आपने जो किया, वो धरती पर कोई नहीं कर सकता

REPORT TIMES: झुंझुनूं के सूरजगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने सीएम भजनलाल को ‘कलियुग का भगवान’ बताया . विधायक ने सीएम से कहा- आपने वो काम किया है जो धरती पर कोई नहीं कर सकता. मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा.

 कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना का बजट जारी करने पर जताया आभार

दरअसल, शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना के लिए 1092 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ और कार्यादेश जारी हुआ. इसके बाद शनिवार को सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने सीएम को उनके आवास से मोबाइल पर कॉल किया. उस दौरान उन्होंने सीए को यह बात बताई.

सीएम को बताया कलियुग का देवता 

जिसके बाद उनका सीएम से बात करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वे फोन का लाउडस्पीकर ऑन करके सीएम से बात कर रहे हैं. विधायक श्रवण कुमार ने फोन पर सीएम से कहा- इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं. आपने वह काम कर दिखाया है जो धरती पर कोई नहीं कर सकता.यह प्रोजेक्ट सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वरदान है. सीएम ने भी कांग्रेस विधायक आभार जताया. साथ ही कहा कि वह जल्द ही उन्हें मिलने के लिए बुलाएंगे.

सूरजगढ़ क्षेत्र वर्षों से पेयजल संकट से रहा जूझ 

विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सूरजगढ़ क्षेत्र वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहा है. गर्मियों में जल संकट चरम पर होता है. आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस परियोजना के पूरा होते ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व और सरकार की तत्परता की सराहना करते हुए कहा- जनता की मूलभूत जरूरत को समझते हुए यह निर्णय लिया गया है. जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है.

Related posts

Loneliness Epidemic: अकेलेपन से हो सकती है मौत, अमेरिका में कामकाजी उम्र के वयस्कों में बढ़ रही है मृत्यु दर

Report Times

गुजरात में AAP की नई मुसीबत, मोदी को ‘नीच’ कह घिरे गोपाल इटालिया; सफाई में ‘जाति से फांसी’ तक की दलीलें

Report Times

एकनाथ शिंदे आज ले सकते हैं बड़ा फैसला

Report Times

Leave a Comment