REPORT TIMES : हरियाणा के हिसार से पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ज्योति मल्होत्रा नाम की एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है. ज्योति पर पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का आरोप है. उसकी गिरफ्तारी न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से हुई है, वह ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती है. इसके अलावा 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार, किया गया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2023 में ज्योति अपने ट्रैवल चैनल ट्रैवल विद जो’ के शूट के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी. इस दौरान वो पाकिस्तान हाई कमीशन भी गई थी. जहां उसने पाकिस्तान के कई उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की थी. यही उसकी मुलाकात अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में ज्योति ने पाकिस्तान की दो यात्राएं भी कीं.
