Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, पथरी के ऑपरेशन के बाद 22 साल के युवक की मौत

REPORT TIMES : राजस्थान के कोटपूतली जिले के विनायक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन करवाने गए युवक के साथ हादसा हो गया. ऑपरेशन करवाने के बाद 22 साल के युवक नरेश गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक के परिवारजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

‘डॉक्टरों ने नहीं दिखाई समय पर गंभीरता’

परिवारजन ने बताया कि नरेश गुर्जर को 1 मई को विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन 2 मई को उसके पथरी का ऑपरेशन किया गया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद नरेश को लगातार रक्तस्राव हो रहा था, जिसकी बार-बार जानकारी देने के बावजूद डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई. 4 मई को जब युवक की हालत गंभीर हो गई, तब उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां 16 मई को उसकी मौत हो गई.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

इस घटना के बाद नाराज परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार कोटपूतली स्थित अस्पताल पहुंचे और नारेबाजी की. साथ ही उन्होंने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की. परिजनों ने दोषी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे की भी मांग की है. कोटपूतली पुलिस थाने में भी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया गया है. फिलहाल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

गाड़ी की किस्त लेने आया, दिल दे गया: अब सुरक्षा के लिए लगाई एसपी से गुहार

Report Times

लक्ष्मणगढ़ में आयोजित भाजपा किसान सम्मेलन में झुंझुनू से सैकडो़ की संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ता।

Report Times

पिलानी : युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

Report Times

Leave a Comment