Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लिफ्ट मांग बोलेरो में बैठे 3 युवक, पेशाब करने नीचे उतरा चालक; मौका पाते तीनों गाड़ी लेकर फरार

REPORT TIMES : राजस्थान के अजमेर में एक बोलेरो चालक को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया है. लिफ्ट मांगकर बोलेरो में बैठने वाले तीन बदमाश मौका पाकर गाड़ी लेकर फरार हो गए. पीड़ित बोलेरो चालक ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद संभावित रूट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों और बोलेरो गाड़ी की तलाश में जुट गई है. यह घटना इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है.

तीन व्यक्तियों ने मांगी थी लिफ्ट

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नेगुरु निवासी पीड़ित संतोष पुत्र गरीब चौहान (32) अपनी बोलेरो लेकर अजमेर की ओर आ रहा था. नारेली हाईवे पर दोपहर करीब 12:30 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उससे लिफ्ट मांगी. इस पर संतोष ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया.

पेशाब करने चालक उतरा था नीचे

कुछ दूरी पर जाकर संतोष पेशाब करने के लिए गाड़ी सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गया. तभी मौका पाकर तीनों युवक बोलेरो स्टार्ट कर फरार हो गए. घटना के बाद संतोष ने अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संभावित रूटों की जांच में जुटी है.

 

Related posts

चोरी के आरोपी ने कैसे बहाल करवा दिए पुलिसकर्मी? तीन दिन पहले SP ने कर दिया था सस्पेंड

Report Times

चिड़ावा : कॉरोना जागरूकता साईकिल रैली निकाली

Report Times

‘पाकिस्तान इस पैसे का इस्तेमाल…’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस से IMF को चेताया

Report Times

Leave a Comment