Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : कॉरोना जागरूकता साईकिल रैली निकाली

चिड़ावा शहर में शुक्रवार को कॉरोना जागरूकता अभियान के तहत कॉरोना जागरूकता रैली निकाली। श्री विवेकानन्द मित्र परिषद के कार्यकर्ता गांधीचौक से साईकिल पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां पर रैली को नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया व परिषद संरक्षक मनोज मान ने रवाना किया। रैली में साईकिल पर सवार परिषद के संरक्षक महेश धन्ना के नेतृत्व में महेश महमिया, अशोक सैन सेवक, शुभम शर्मा, उमाकांत डालमिया, नितेष जांगिड़, शुभम निकम, परविन्द्र सोनी, अनूप भारतीय,अश्विनी कोतवाल, हर्ष महमिया, अक्षित शर्मा, कार्तिकेय सैन, अरमान अली, लाला आदि नारेबाजी करते हुए जागरूकता का संदेश देते हुए चल रहे थे। वहीं इस दौरान संजय दाधीच, चन्द्रमौलि पचरंगिया, अध्यापक नवीन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर में दनादन गोली चलाने वाले बोलते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी, कोई बीटैक तो कोई मार्केटिंग स्टूडेंट

Report Times

ससुरालवालों ने दामाद का अपहरण कर कुल्हाड़ी से काट डाला, 10 साल से चल रहा था दहेज प्रताड़ना का केस

Report Times

LG हाउस के बाहर AAP सरकार के मंत्रियों का धरना, केजरीवाल बोले-साहिब SC का आदेश क्यों नहीं मान रहे

Report Times

Leave a Comment