Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम ने किया सरेंडर, जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा

REPORT TIMES : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम को आज (30 अगस्त) सरेंडर के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंच गया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद सरेंडर करने के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा. सुबह जोधपुर के पाल स्थित आश्रम से रवाना हुआ. रेप के मामले में आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. आसाराम के खराब स्वास्थ्य के आधार पर हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि को 29 अगस्त तक बढ़ा दिया था. इसके बाद अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए फिर आवेदन किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

कोर्ट ने अवधि बढ़ाने से किया था इनकार

कोर्ट में पेश की गई जोधपुर AIIMS की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है, जिसकी वह “हाई रिस्क श्रेणी” में आता है. इन रिपोर्टों के अनुसार, आसाराम को विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी, नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की जरूरत है.

आसाराम के स्वास्थ्य की जांच अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने की. इस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 27 अगस्त को जमानत की अवधि को आगे बढ़ाने इनकार कर दिया था.

2 मामलों में मिली उम्रकैद की सजा

आसाराम को दो मामलों में उम्रकैद की सजा मिली है. एक मामला साल 2013 में जोधपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार का है और दूसरा सूरत की महिला गांधीनगर (गुजरात) आश्रम में रेप केस का है. दोनों ही मामले में उसे उम्रकैद हो चुकी है.

Related posts

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी

Report Times

जामनगर में रोचक होगा मैच, भाजपा ने जडेजा की पत्नी को उतारा; कांग्रेस दे सकती है बहन को टिकट

Report Times

अजमेर में होटल स्टाफ से मारपीट केस में गहलोत सरकार का बड़ा एक्शन, IAS और IPS समेत 8 सस्पेंड

Report Times

Leave a Comment