Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

झुंझुनूं शहर में अफीम सप्लाई करने वाले थे दो बदमाश: पुलिस पूछताछ में बोले-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े है, कीमत 11 लाख रुपए

REPORT TIMES ; अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ झुंझुनूं पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने झुंझुनूं शहर में दबिश देकर दो आरोपी संदीप कुमार (25) निवासी नाटास, थाना गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं और भैरू गुर्जर (20) निवासी पाटन, थाना बदनोर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 किलो 146 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 11 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि झुंझुनूं जिले का संदीप कुमार और ब्यावर निवासी भैरू गुर्जर नामक युवक झुंझुनूं शहर में अफीम की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों आरोपी देर शाम अग्रसेन सर्किल पर ग्राहक से मिलने वाले थे। इस पर कोतवाली थाना अधिकारी हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर रवाना हुआ। वहीं, एजीटीएफ प्रभारी शशिकांत की टीम ने भी अग्रसेन सर्किल और आसपास के क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी।

नाकाबंदी और गिरफ्तारी

संयुक्त टीम ने अग्रसेन सर्किल से बगड़ रोड पर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जब पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की, तो उनकी पहचान संदीप और भैरू गुर्जर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान संदीप कुमार से 1 किलो 176 ग्राम और भैरू गुर्जर से 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। कुल 2 किलो 146 ग्राम अफीम को सील कर कब्जे में लिया गया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अफीम तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे और झुंझुनूं शहर में सप्लाई करने आए थे।

Related posts

ATM लूटने वाला गैंग हत्थे चढ़ा, कुछ इस तरह से देता था वारदात को अंजाम

Report Times

नहीं मानी गई मुस्लिम पक्ष की दलील, कोर्ट का आदेश- ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे होगा

Report Times

होलिका दहन को लेकर विद्वानों का अलग – अलग मत

Report Times

Leave a Comment