Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

एलडीसी ने पत्नी की तकिये से गला दबाकर की हत्या: ऑफिस नहीं आने पर घर पहुंचे अधिकारी तो बेड पर पड़ा मिला शव, आरोपी फरार

REPORT TIMES : हनुमानगढ़ में झगड़े के बाद पति ने तकिये से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी बीज निगम में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। उसके ऑफिस नहीं पहुंचने पर अधिकारी फोन करने लगे। फोन बंद मिलने पर अधिकारी घर पहुंचे, जहां महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। महिला का पीहर जयपुर के किशनपोल बाजार में है।

हनुमानगढ़ टाउन के सूर्यनगर इलाके में महिला का शव कमरे से बरामद हुआ।

सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया- मंगलवार देर शाम हनुमानगढ़ टाउन के सूर्यनगर इलाके में एक महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर तकिया पड़ा हुआ था, जिससे प्रथम प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की उसकी तकिये से गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका की पहचान पूजा (25) के रूप में हुई। वह अपने पति वीरेंद्र रावत के साथ किराए के मकान में रहती थी। वीरेंद्र बीज निगम में एलडीसी के पद पर कार्यरत है और घटना के बाद से फरार है।

ऑफिस नहीं पहुंचने पर घर पहुंचे अधिकारी

सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया- आरोपी वीरेंद्र रावत बीज निगम के ऑफिस में एलडीसी के पद कार्यरत है। वह मंगलवार को ऑफिस नहीं तो अधिकारियों ने फोन किया तो फोन बंद मिला। इस पर शाम को उसके घर पहुंचे तो पूजा की लाश मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर टाउन थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

हनुमानगढ़ टाउन के सूर्यनगर इलाके में मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला

महिला के पिता जयपुर के मनिहारों का रास्ता किशनपोल बाजार निवासी जगदीश बारी ने हनुमानगढ़ महिला थाने में महिला के पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- पूजा की शादी 14 दिसंबर 2022 को बीकानेर निवासी वीरेंद्र रावत की साथ हुई थी। उसके बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी वीरेंद्र की तलाश जारी है।

दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप

रिपोर्ट में बताया- शादी के बाद से ससुराल वाले पूजा को दहेज के लिए परेशान करने लग गए थे। पति वीरेंद्र रावत के अलावा जेठ रवि सिंह रावत, जेठानी आरती रावत, देवर उसे परेशान करते थे। मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पंचायत हुई तो आरोपियों ने परेशान नहीं करने का वादा किया तो उसको फिर ससुराल भेज दिया था।

Related posts

12वीं पास वाहिद डेढ़ साल में बन गया करोड़पति

Report Times

BCCI ने चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर को दिया बड़ा तोहफा, इतने समय के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Report Times

आशीष  बने नगर अध्यक्ष 

Report Times

Leave a Comment