Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर में फंदा लगाकर विवाहिता ने किया सुसाइड: दहेज को लेकर करते थे टॉर्चर, मरने से पहले बहन को किया था कॉल

REPORT TIMES : जयपुर में फंदा लगाकर एक विवाहिता के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दहेज के लिए ससुरालवाले विवाहिता को टॉर्चर कर रहे थे। मरने से पहले उसने अपनी बहन को कॉल कर पति के मारपीट करने की बताया था। रामगंज थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक विवाहिता के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया- अजमेर के मदार की रहने वाली प्रियंका (32) ने सुसाइड किया। फरवरी-2021 में जौहरी बाजार में रहने वाले हरिश तनेजा से प्रियंका की शादी हुई थी। राजापार्क में हरिश सरस डेयरी बूथ चलाता है। गुरुवार शाम को पति हरिश तनेजा ने दहेज की मांग को लेकर प्रियंका के साथ मारपीट की। देर शाम प्रियंका ने अपनी बड़ी बहन टीना को कॉल किया। कॉल कर कहा- हरिश मेरे साथ शराब पीकर मारपीट कर रहा है। लात-घूंसों से पीट रहा है। बोल रहा है तेरे मां-बाप से 1 लाख रुपए लेकर मुझे दें।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

 

देर रात किया सुसाइड

झगड़े के बाद देर रात प्रियंका ने अपने रुम में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के कमरे में जाने पर प्रियंका फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक प्रियंका के भाई मनीष की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

एग्जाम से पहले मार डाला

मृतक प्रियंका के भाई मनीष ने बताया- आरोप है कि शादी के करीब 5-6 महीने बाद से ही दहेज को लेकर ससुरालवाले प्रियंका को टॉर्चर कर रहे थे। कई बार दहेज की मांग कर मदद की कहकर रुपए भी ले चुके थे। वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को प्रियंका का एग्जाम था, लेकिन परीक्षा से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में लाश देखने पर शरीर पर चोट के निशान थे। प्रियंका सुसाइड नहीं कर सकती। उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। करीब 4 साल पहले जयपुर में कॉम्पिटिशन एग्जाम देने आने के दौरान हरिश ने अपनी झूठी बातों में प्रियंका को फंसा लिया था। हरिश ने अपने घरवालों से बात करवाकर हमारे परिवार को राजी कर प्रियंका से शादी की थी।

Related posts

Farmer: चिड़ावा में किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन : कृषि विशेषज्ञों ने कीटों से बचाव और फसल प्रबंधन की दी जानकारी

Report Times

चिड़ावा : फांसी के फंदे पर झूला युवक

Report Times

गुरूकृपा श्याम मंदिर के 16 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर दूसरे दिन बाबा के श्याम की मूर्ति का आलौकिक श्रृंगार किया गया।

Report Times

Leave a Comment