Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

16 लाख के कर्ज ने छीनी मजदूर की जिंदगी, रिकवरी एजेंट फोन पर देते थे धमकी… आखिरी कॉल भी उनका ही

 REPORT TIMES : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया. जहां यह बात सच हो गई कि कर्ज का बोझ कभी-कभी इंसान की जिंदगी पर इतना भारी पड़ जाता है कि जीने की उम्मीद ही टूट जाती है. इसी तरह कर्ज के नीचे दबकर गुरुवार शाम करीब 8 बजे कृष्णपुरी फाटक अंडरब्रिज के पास 52 साल के किशनलाल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. किशनलाल पॉवरलूम फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे. उनके पीछे पत्नी और तीन बच्चे बेसहारा रह गए.

16 लाख के कर्ज ने तोड़ा हौसला

किशनलाल के भतीजे सीताराम मेघवाल ने बताया कि दो साल पहले किशनलाल ने उमेद फाइनेंस कंपनी से 16 लाख 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था. समय पर किस्तें न चुका पाने की वजह से रिकवरी एजेंट उन्हें बार-बार फोन कर धमकियां दे रहे थे. परिवार का कहना है कि आत्महत्या से ठीक एक घंटे पहले भी किशनलाल को एजेंट का फोन आया. इस तनाव ने उन्हें इतना तोड़ दिया कि उन्होंने अपनी जान दे दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

गांधीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. किशनलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया और शुक्रवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिकवरी एजेंटों की मनमानी 

स्थानीय लोगों में गम के साथ-साथ गुस्सा भी है. उनका कहना है कि रिकवरी एजेंटों की धमकियों ने किशनलाल को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया. सुप्रीम कोर्ट ने भी वसूली के तौर-तरीकों पर रोक लगाने की बात कही है, लेकिन हालात नहीं बदले. यह घटना सवाल उठाती है कि इस तरह कर्ज वसूली पर कब लगाम लगेगी और आखिर कब तक मजदूर और किसान अपनी जान देते रहेंगे.

Related posts

जयपुर-उदयपुर में ED-IT की रेड 75 करोड़ के फंड ट्रांसफर क्या है मामला?

Report Times

खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के 20 लाख रुपए उड़ाने वाला गिरफ्तार, कर्नाटक में मिला शातिर आरोपी

Report Times

‘चोर-सिपाही’ खेल काटते थे समय… टनल से बाहर आए बिहार के मजदूरों ने बयां किया हाल

Report Times

Leave a Comment