Report Times
latestOtherउतराखंडकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारस्पेशलहादसा

‘चोर-सिपाही’ खेल काटते थे समय… टनल से बाहर आए बिहार के मजदूरों ने बयां किया हाल

REPORT TIMES 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे बिहार के पांच मजदूरों की सकुशल घर वापसी हो गई है. बिहार लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने उनका स्वागत किया. बिहार लौटने वाले पांच मजदूर हैं- बांका के वीरेंद्र, भोजपुर के सवाह करीम, मुजफ्फरपुर के दीपक, छपरा के सोनू, और सासाराम के सुशील कुमार. मजदूरों के परिजन उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद थे. उनकी सकुशल वापसी के बाद परिजनों की आंखें भर आई. इधर मौत के मुंह से निकले मजदूर भी अपने परिवार के लोगों को अपने सामने देख आप को रोक नहीं पाए. उनकी आंखों में भी आंसू थे. रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर जाने के बाद टनल में 17 दिनों तक फंसे रहने वाले मजदूरों ने अपना दर्द साझा किया. मजदूरों ने बिहार सरकार से रोजगार की मांग करते हुए कहा कि उन्हें बिहार में अगर नौकरी मिलती तो वह भला बाहर क्यों जाते? बाहर नहीं जाते तो टनल मे फंसने की नौबत ही नहीं आती.

बचपन वाला खेल खेलकर काटा समय

इसके साथ ही मजदूरों ने टनल में बिताए 17 दिन ( 408) के बारे में बताया कि ये बहुत दर्दनाक था. सासाराम के सुनील ने कहा कि पहले 18 घंटे तो ठीक से ऑक्सीजन भी नहीं थी. सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी. इसके बाद पाइप से ऑक्सीजन पहुंची. हमलोग मोबाइल पर गेम खेलकर, फिल्म देखकर समय बिताते थे. मोबाइल देखकर मन उब जाता था तो बचपन वाला खेल चोर सिपाही खेलकर समय पास करते थे. हमें अंदर चिंता थी लेकिन विश्वास था कि हम जिंदा बाहर निकलेंगे.

मिलजुल कर किया संकट का सामना

वहीं मुजफ्फरपुर के दीपक ने कहा कि हम सभी मजदूर अंदर मिलजुल कर रहते थे. हमें विश्ववास था कि देर होगी लेकिन सरकार और कंपनी वाले हम लोगों को बाहर निकालेंगे. मीडिया के लोगों का भी बहुत सपोर्ट मिला. वहीं बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र राम ने मजदूरों के रोजगार के सवाल पर कहा कि बिहार सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रही है.

Related posts

नरहड़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं को महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष ने बांटे सेनेटरी नेपकिन, बेटे के जन्मदिन पर माता-पिता ने भेंट किए 11 पंखे चिड़ावा।संजय दाधीच नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कार्यक्रम हुए। जहां महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष की ओर से गरिमा परियोजना के तहत डॉ. कुसुमलता ने छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए और इनके उपयोग की सलाह देते हुए इसके फायदे भी बताए। वहीं ओमवती-विनोद गोदारा की ओर से अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर 11 सीलिंग फैन भी विद्यालय को भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अनिल रणवां ने की। मुख्य अतिथि विनोद गोदारा थे। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय चौमाल, डायरेक्टर डॉ. कुसुमलता, प्रमोद धनजीका, परामर्शदाता संजय अरड़ावतिया, कुसुम सूरजगढिया, धनुराज आदि थे। प्रिंसिपल महेश पारीक ने आभार जताया। इस मौके पर पुणे प्रवासी इंजीनियर नितिका, कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Report Times

रिपोर्ट टाइम्स के कैलेंडर का विमोचन : अतिथियों ने कैलेंडर को सराहा

Report Times

मंडोर में कार को ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट, हरियाणा के पूर्व सीएम के पोते पर लगे आरोप

Report Times

Leave a Comment