Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सीएम बोले- सहकारिता में बहुत से रावण, इन्हें खत्म करना:कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था, सदस्य बनाते ही नहीं थे

REPORT TIMES : सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने सहकारिता क्षेत्र को भष्ट्राचार का अड्डा बना दिया था। आज दशहरा है, सहकारिता में भष्ट्राचार के रावणों को खत्म करना है। दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सहकार सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने 2 भूमि-विहीन पैक्स को भूमि आवंटन एवं सदस्यता आवेदन पत्र के लिंक का विमोचन भी किया।

सीएम ने कहा- यदि आप सहकारिता से जुड़ कर सदस्य बनाएंगे तो यह क्षेत्र मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- सदस्य बनाते ही नहीं थे। सदस्यता खोलते ही नहीं थें। यदि सदस्यता खोलते भी थे तो अपने लोगों की सूची बना देते थे। हमने कहा सबको सदस्य बनाइए और 15 दिन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। हर ग्राम पंचायत में सहकार समिति बने इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सहकार सदस्यता अभियान समारोह में पहुंचे।
सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सहकार सदस्यता अभियान समारोह में पहुंचे।

 

आपके दुख और दर्द में हमारी सरकार पूरी तरह से शामिल

सीएम ने कहा- मुझे पता है, गरीबी बहुत बुरी होती है। मैं हमेशा कहता हूं मुर्गी के लिए तकवा का काम बहुत बड़ा होता है। माता बहने जो घर परिवार चलाती हैं, उनको पता है। माता बहने जब डेयरी पर दूध देने जाती हैं। लीटर में दूध कम रह जाता है तो पूरी बाल्टी का दूध देकर आ जाती हैं। बच्चा घर पर है तो उस बाल्टी में पानी डालकर बच्चे की संतुष्टि करती है। इन बातों को कोई नहीं जानता है। आपके दुख और दर्द में हमारी सरकार पूरी तरह से शामिल है। इसे दूर करने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में अलग अलग जिलों से लोग पहुंचे है।
कार्यक्रम में अलग अलग जिलों से लोग पहुंचे है।

 

सहकारिता मंत्री बोले- सीएम रात को 2 बजे से पहले नहीं सोते

समारोह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा- मुख्यमंत्री कभी भी रात दो बजे से पहले नहीं सोते है। राजस्थान के विकास में लगातार जुटे हैं। पिछले डेढ़ साल में कोऑपरेटिव मूवमेंट में गति आई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भी राजस्थान की सराहना कर चुके हैं। राजस्थान को टॉप पांच राज्यों में माना था। राजस्थान का किसान खेती के साथ साथ पशुधन से आय बढ़ा सके इसके लिए सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की। ज्यादातर पैक्स में कम्प्यूटर लगाए जा चुके हैं। जिससे गबन घोटाले रूके। जिससे भष्ट्राचार रोकने का काम किया।

सहकारिता मंत्री ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा- हमने देखा है। जो संस्थाओं में चुन कर आता है, वह मन रखता है हम ही रहें। हम सबको जोड़े। इस मूवमेंट का लाभ सबको मिले। इस मूल भाव को लेकर आगे बढ़ेंगे तो यह अभियान के लिए बड़ा कदम होगा।

जोराराम कुमावत बोले- डेयरी को 50000 नए सदस्य जोड़ने का टारगेट, 1 लाख जोड़ेंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- डेयरी को 50000 नए सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला है, लेकिन हम आश्वस्त करते हैं कि एक लाख नए सदस्य जोड़ेंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिला सदस्य भी शामिल होंगी। महिलाओं को सशक्त कैसे बनाया जा सकता है इस पर पूरा फोकस होगा। डेयरी सेक्टर के माध्यम से युवा महिलाओं को ज्यादा ज्यादा रोजगार के अवसर मिल सके इसके प्रयास हमारे चल रहे हैं।

Related posts

सीकर के त्रिवेणी धाम के पास बड़ा हादसा, रातभर चारे में दबी रहीं 3 जिंदगियां, पति-पत्नी और 3 साल के मासूम की मौत

Report Times

चिड़ावा में बारिश से गिरी दीवार, कई घरों में बिजली उपकरण जले

Report Times

ईद के मौके पर बांटी जाएगी ‘सौगात ए मोदी’, 32 लाख गरीब मुसलमानों के लिए पहल

Report Times

Leave a Comment