Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : केवलदास मंदिर में हुआ रुद्र का अभिषेक

चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली स्थित केवलदास मंदिर में गुरुवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पण्डित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के प्रतिष्ठाता आचार्य पं. मुकेश पुजारी के आचार्यत्व व महंत जयराम स्वामी के सानिध्य में विद्वान पंडितों के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया गया।

इस दौरान सुंदर मंत्रोच्चार और साथ ही भजनों की स्वरलहरियों ने वातावरण शिवमय बना दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन लाभ लिए और अभिषेक कर मनौती मांगी। इस दौरान रमेश-संजय-बबलू स्वामी, कुलदीप भगेरिया, पं.अनिल शर्मा, उमाकांत डालमिया, रोहिताश्व महला, महेश शर्मा धन्ना आदि मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा में 4 पॉजिटिव और आए

Report Times

बरेली में दबंगों की पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात, मृत बच्चे को थैले में रख पहुंची थाने

Report Times

दिल्ली में रेल हादसा, मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

Report Times

Leave a Comment