Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : बांकेबिहारी जी के समीप बिराजते हैं महादेव

ये है चिड़ावा शहर के प्राचीन डोबी क्षेत्र के पास स्थित श्री बांके बिहारीजी का मंदिर। इस मंदिर में प्रवेश करते ही सामने बांके बिहारी जी के दर्शन होते हैं। पूर्वाभिमुख बिराजे बांके बिहारी जी के गर्भगृह के बाई तरफ़ है प्राचीन शिवालय।

https://youtu.be/a23Y-jPLd5A

वहीं बांके बिहारी के दांई तरफ बिराजे हैं हनुमान जी महाराज। मंदिर के बिल्कुल सामने है प्राचीन कुआं। खास बात ये है कि हनुमानजी महाराज की संगमरमर की मूर्ति यहां लगी हुई है। ठीक उसके सामने ही कुएं के निर्माण के समय स्थापित किए गए सिन्दूरवदन हनुमान जी महाराज की दो मूर्तियां बिराजी हुई हैं। ऐसा अद्भुत संयोग शायद ही होगा जहां कि हनुमानजी महाराज की प्रतिमाएं एक दूसरे के सामने एक ही मंदिर में बिराजी हों। वहीं अब बात करें प्राचीन शिवालय की स्थापना की तो मंदिर के महंत पं. रणछोड़ पुजारी के अनुसार ये शिवालय मंदिर स्थापना के साथ ही लगभग 250 साल पहले यहां स्थापित किया गया था। इस पावन स्थल पर विश्वास की डोर में बंधे काफी श्रद्धालु दर्शनों को नियमित आते हैं। कल फिर मिलेंगे एक और प्राचीन शिवालय में। हर हर महादेव

Related posts

पति-पत्नी ने खुद की जगह 3 को बनाया ‘स्टेफनी टीचर’! 5 साल तक नहीं गए स्कूल, लेते रहे सैलरी

Report Times

जम्मू-कश्मीर को भारत से जबरदस्ती अलग करना चाहता था यासीन मलिक, सजा सुनाने के दौरान कोर्ट की टिप्पणी

Report Times

सीक्रेट शादी के 4 महीने बाद एक्ट्रेस का दोस्त से अफेयर, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

Report Times

Leave a Comment