Report Times
Otherताजा खबरेंदेशलाइवसंतकबीरनगरसेमरियावां

संत कबीरनगर : राह का रोड़ा बना पानी का दरिया

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्राम वासियों को करना पड़ रहा है कठिनाइयों का सामना

गांव के मुखिया के घर जाने है ये मुख्य मार्ग

छापिया छितौना गांव का है मामला

संतकबीरनगर(यूपी)

नफीस सिद्दीकी

सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र के छापिया छितौना गांव के मुखिया के घर जानेवाले मार्ग पर जमा है पानी और मुख्य रास्ता है गाँव में आने जाने का, जल निकासी की व्यवस्था न होने से राहगीरों को आने जाने में कठनाईयों का समाना करना पड़ता है।गांव निवासी इसरार का कहना है जब गांव के मुखिया के घर के सामने मार्ग का यह हाल है तो गांव के अन्य मार्गों का क्या हाल होगा। जल निकसी की व्यवस्था न होने से लोगों का जीवन नरकीय बन गया हैजल निकासी की व्यवस्था न होने से पूरा पानी सड़क पर पसरा रहने से राहगीरों को आवागमन में नाना प्रकार की समस्या झेलनी पड़ रही है। गांवों में उफनाकर नालियों का गंदा पानी पूरे गांव में बहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना तेज हो गई है।नाली निर्माण न होने से बरसात का पानी सड़क पर ही जमा है।घरों से फेंके गए कचरे सड़क पर पसरने से लोगों को उसी पर चल कर आने जाने की मजबूरी है।मो•अहमद ने बताया कि गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। जल निकासी के लिए एक अदद नाली न बनाए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रिजवान अहमद ने बताया कि सरकार विकास के प्रति कितना भी ध्यान दें मगर स्थानीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आमजन को मुश्किलों का सामना करने की मजबूरी है।

Related posts

रविवार को 1400 घरों में एक साथ होगा यज्ञ, पूरे कस्बे में बांटी गई 111 किलो हवन सामग्री

Report Times

मेष समेत इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें बाकी राशियों का हाल

Report Times

प्रधानमंत्री मोदी ने किया 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन, कहा- आधुनिक कृषी व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय

Report Times

Leave a Comment