Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा : तस्वीर मेरे वार्ड की : वार्ड नं.06

चिड़ावा नगरपालिका के वार्डों की जानकारी लेकर हम फिर आपके सामने हाजिर हैं हमारी खास पेशकश ‘तस्वीर मेरे वार्ड की’ लेकर और आज हम पहुंचे हैं वार्ड 6 की तस्वीर लेकर

https://youtu.be/LaRJmrA6CXM

इस वार्ड का मुख्य बिंदु जो मेन रोड चुंगी नाका पर है और यहां से हम उत्तर दिशा में चल कर सैनी मिष्ठान भंडार जिसे कुलदीप मिष्ठान भंडार के नाम से जाना जाता है, उसको दाईं तरफ छोड़कर बाईं तरफ को शामिल करते हुए पश्चिम दिशा में चल कर सीताराम खोजी, भगवानाराम सैनी को दाईं तरफ छोड़ते हुए पश्चिम दिशा में ओमप्रकाश खटीक के मकान को शामिल कर उत्तर दिशा में मुड़ेंगे। यहां उत्तर दिशा में चलते हुए अलादीन लीलगर के मकान पर पहुंचकर बजरंग लाल की चक्की को शामिल कर फिर उत्तर दिशा में चलते हुए नायकों की बस्ती को दाएं ओर छोड़ते हुए पश्चिम से दक्षिण की ओर चलते हुए नानगराम रैगर के नोहरे को शामिल करते हुए जगदीश प्राण के मकान को इसी वार्ड में शामिल करते हुए पश्चिम दिशा में महेश कबाड़ी के मकान को शामिल कर दक्षिण दिशा में कॉलेज फील्ड रोड पर चलेंगे और यहां पर सोलंकी मन्दिर को दाएं तरफ छोड़ते हुए झुंझुनू रोड मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचेंगे। यहां से चलकर पूर्व दिशा में चलेंगे और मुख्य रोड पर चलते हुए हैं हम मुख्य बिंदु झुंझुनू रोड चुंगी नाका तक पहुंचेंगे। इस सम्पूर्ण क्षेत्र के बीच में समस्त जो आबादी है वह पूरी आबादी इस वार्ड नंबर छह में शामिल है। आपको बता दें कि जनगणना ब्लॉक संख्या 14 व 15 का संपूर्ण क्षेत्र इस वार्ड में शामिल है।
अब दीजिए हमें इजाजत…कल फिर मिलेंगे हमारी विशेष पेशकश ‘तस्वीर मेरे वार्ड की’ में वार्ड 7 की तस्वीर लेकर…नमस्कार

Related posts

ACB का सबसे बड़ा ट्रैप 15 लाख की घूस लेते 2 तहसीलदार रंगे हाथ दबोचे

Report Times

नगरपालिका कार्यालय एवं नेहरू पार्क में लगाए परिंडे, पानी भरने का लिया संकल्प

Report Times

जयपुर में फंदा लगाकर विवाहिता ने किया सुसाइड: दहेज को लेकर करते थे टॉर्चर, मरने से पहले बहन को किया था कॉल

Report Times

Leave a Comment