Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : इंटरनेशनल इंद्रधनुष संस्था का पुण्य प्रयास

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा में बागर स्थित राजकीय बुनियादी प्राथमिक विद्यालय में पाठ्यसामग्री वितरण कार्यक्रम हुआ। सामाजिक संगठन महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के संरक्षक अनिल गुप्ता के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल इन्द्रधनुष की डॉ. कुसुमलता व लता गुप्ता ने सरस्वती पूजन कर शुभारंभ किया।

संस्था अध्यक्ष डॉ. एलके शर्मा ने बताया कि इस मौके पर कॉपियां, पेन-पेंसिल, शॉर्पनर, रबड़ सहित पाठ्यसामग्री बच्चों को वितरित करने के लिए संस्था प्रधान रामोतार पारीक को सुपुर्द की गई। इस मौके पर इन्द्रधनुष के उपाध्यक्ष अजय चौमाल, कोषाध्यक्ष सुमित सुलतानिया, नाहर सिंह, विनीत जैन, प्रणय-स्वाति गुप्ता आदि मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष डॉ.शर्मा ने बताया कि जब भी विद्यालय खुलेगा, उस समय बच्चों को पदवेश भी संस्था की ओर से वितरित किए जाएंगे।

Related posts

पेयजल को लेकर प्रदर्शन : चार वार्डों के लोग हुए जलदाय कार्यालय में इकट्ठे

Report Times

BSNL के अच्छे दिन, सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ी, लाखों ने नंबर कराए पोर्ट

Report Times

दिव्यांग सहायता शिविर: लोक सेवा ज्ञान मन्दिर की ओर से लगाया गया शिविर, दिव्यांगजनों को दी योजनाओं की जानकारी

Report Times

Leave a Comment