Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलना शुरू हो गया है।

राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलना शुरू हो गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही जयपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों को बादल आगोश में लेने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों में इन जिलों में बारिश की संभावना है। उधर, बादल के कारण प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, नए सिस्टम का असर 7 मार्च से शुरू होगा। यह 9 मार्च तक बरकरार रह सकता है। मौसम बदलने का 7 मार्च को सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसके कारण अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के अलावा उत्तर-पश्चिमी जिले गंगानगर, हनुमानगढ़ में बारिश हो सकती है। 8 मार्च को इसका असर उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ एरिया में देखने को मिलेगा।

धूलभरी आंधी भी चलेगी
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम परिवर्तन का असर अगले 3 दिन तक बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात में भी पानी गिरने की संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ आंधी भी परेशान कर सकती है। इसकी वजह से लगातार बढ़ते तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। करौली और चित्तौड़गढ़ में पारा 9 डिग्री से नीचे रहा।

Related posts

पुलिस उपाधीक्षक सुरेश शर्मा का अभिनंदन : अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई पर एमआई इंद्रधनुष की ओर से मिला सम्मान

Report Times

खाटूश्यामजी मंदिर में मॉक ड्रिल, ERT ने दो ‘आतंकी’ ढेर किए, भक्तों ने ली राहत की सांस

Report Times

फ्री राशन पर सरकार ने जारी क‍िए न‍ियम, तुरंत सरेंडर करें अपना कार्ड वरना होगी वसूली

Report Times

Leave a Comment