Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : डीएसएम हॉस्पिटल में महिलाओं ने किया रक्तदान

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा ब्लॉक में 100 से ज्यादा महिलाएं अब तक रक्तदान कर चुकी हैं। ये महिलाएं अब अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं। डीएसएम अस्पताल के डॉ. देवेंद्र चाहर ने बताया कि रक्तदान को लेकर गलत भ्रांतियां फैली है। एक यूनिट रक्त का हर तीन माह में दान किया जा सकता है। रक्तदान कोई भी स्वस्थ पुरुष या महिला कर सकता है। ब्लड बैंक के मुकेश सोढ़ी ने बताया कि रक्तदान बड़े ही पुण्य का काम है। देश में रक्त की काफी कमी है। रक्त की कमी से काफी लोगों को प्रतिदिन मौत हो जाती है। इसलिए रक्तदान ज्यादा से ज्यादा  करना चाहिए।

महिला दिवस पर दो महिलाओं ने किया रक्तदान

महिला दिवस के मौके पर डीएसएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया। अस्पताल के ब्लडबैंक में सरला पाठशाला की संचालिका अनिता पूनियां और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने रक्तदान किया। दोनों ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर उन्हें काफी अच्छा लगा। वे अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। डीएसएम अस्पताल की ओर से इस मौके पर अब तक रक्तदान करने वाली महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया।

Related posts

चिड़ावा : गोपाल प्रसाद शर्मा को बनाया आरटीपीसीआर लैब झुंझुनूं का प्रभारी

Report Times

Imran Khan’s security : हत्‍या की आशंका पर PM शहबाज शरीफ ने बढ़ाई इमरान खान की सुरक्षा, राज्‍य सरकारों को भी दिए निर्देश

Report Times

ग्रामीण इलाकों में अहलावत का हो रहा स्वागत

Report Times

Leave a Comment