Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसीकर

5 दिन 1000 रुपए सस्ती हुई चांदी:स्टैंडर्ड सोने की कीमत घटकर पहुंची 52,700, सर्राफा बाजार में लौटी रौनक

reporttimes

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बावजूद घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत में हर दिन बदल रही है। बुधवार को लगातार चौथे दिन जहां चांदी प्रति किलो 450 रुपए सस्ती हुई। वहीं स्टैंडर्ड सोने की कीमत 52 हजार 700 रुपए पर बरकरार रही। जिसके बाद सर्राफा बाजार में एक बार फिर बाजारों में ग्राहकों की रौनक देखने को मिल रही है।

सराफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 52 हजार 700 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 49 हजार 400 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 41 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 33 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 68 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी राजीव खंडेलवाल ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में लगातार बदलाव हो रही है। जो अगले कुछ वक्त तक जारी रहेगा। सुराणा ने बताया कि फिलहाल रूस ओर यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमत में और ज्यादा बढ़ोतरी कर सकती है। जिसकी वजह से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अगले कुछ महीनों में 55 हजार और चांदी प्रति किलो की कीमत 75 हजार तक जा सकती है

Related posts

कार को लगी टक्कर तो जिला प्रमुख ने खोया आपा, जमकर चलाए लात-घूंसे

Report Times

कल खुलेगा केदारनाथ का कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर परिसर

Report Times

पुलिस ने पकड़ा तो मिली इतनी नकदी, मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

Report Times

Leave a Comment