Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबरस्पेशल

प्रॉफिटेबल बनेगी पेटीएम:कंपनी CEO के आश्वासन से शेयर में 5% की तेजी, एनालिस्ट की स्टॉक से दूर रहने की सलाह

reporttimes

पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा के आश्वासन के बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी देखने को मिली। ये 30.95 रुपए बढ़कर 640 पर बंद हुआ। लेकिन, मार्केट एनालिस्ट अभी भी निवेशकों को इस स्टॉक से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। पेटीएम का IPO प्राइस 2150 रुपए प्रति शेयर था। यानी ये अभी भी इस प्राइस से करीब 70% नीचे ट्रेड कर रहा है।

स्टॉक से दूर रहने की सलाह
शर्मा के इस आश्वासन के बावजूद मार्केट एनालिस्ट निवेशकों को तब तक स्टॉक से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं जब तक कि कंपनी के बिजनेस फंडामेंटल और नहीं सुधर जाते। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, ‘कुछ निवेशकों को पेटीएम का स्टॉक ब्रांड वैल्यू के कारण मौजूदा स्तरों पर आकर्षक लग रहा हैं, लेकिन कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी की टाइमिंग को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। हम इस काउंटर में थोड़ी बहुत रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ये स्टॉक 770-870 रुपए तक जा सकता है। हालांकि, निवेशकों को इस शेयर से बचना चाहिए।’

Related posts

Best Electric Bikes: देश में बिकने वाली बेस्ट तीन इलेक्ट्रिक बाइक्स, जानें क्या है खूबियां

Report Times

राजस्थान में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 2 सेंटर्स पर पेपर की अदला-बदली से हड़कंप

Report Times

जानिए? कहानी संत सियाराम बाबा जी की

Report Times

Leave a Comment