Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशप्रदेशराजस्थान

शुष्क मौसम से नमी घटी तो 44.8 डिग्री पर पहुंचा दिन का तापमान

reporttimes

वातावरण में लगातार घट रही नमी से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लगातार छठे दिन भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का दिन 44.8 डिग्री के साथ सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री दर्ज किया गया था। शुष्क मौसम से न्यूनतम तापमान भी 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 24.1 डिग्री पर आ गया।

इधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले पांच दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नमी घटने के साथ शुष्क मौसम का असर बढ़ेगा। जिससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। लू व तेज गर्मी से गुरुवार को अधिकतम तापमान में प्वांइट छह तो न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिलानी मौसम विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.2 से बढ़कर 44.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.9 से बढ़कर 24.1 डिग्री दर्ज किया गया।

पांच दिन रहेगा तेज गर्मी का असर : मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र अहलावत का कहना है कि मौसम में बदलाव से जहां वातावरण में नमी घटने के साथ शुष्क मौसम के बढ़ने का दौर जारी रहेगा। पिछले छह दिन में वातावरण की नमी 49 प्रतिशत से घटकर 36 प्रतिशत पर आ गया। जिसमें आगे भी गिरावट जारी रहेगी। इससे दिन के समय लू के साथ तेज गर्मी का असर तज होगा। उन्होंने बताया कि गर्मी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी और सीजन में शुक्रवार को पहली बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।

Related posts

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय मैराथन मीटिंग शुरू, राजस्थान से भाग लेने पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा

Report Times

उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टर की मौत का मामला गरमाया, किरोड़ी लाल मीणा से मिलने पहुंचे चिकित्सक

Report Times

फेरों के दौरान ही दुल्हन से नहीं हो रहा था कंट्रोल, करने लगी ऐसा काम; देखता रह गया दूल्हा

Report Times

Leave a Comment