Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

पुलिस ने छीना बेटा तो रोते हुए बेहोश हुआ पिता

REPORT TIMES

एसडीएम कोर्ट के फैसले पर बनी अजीब स्थिति, कोर्ट ने बेटे को मां के साथ भेजा, पिता-पुत्र प्रेम का वीडियो हो रहा वायरल

https://youtu.be/ANPrGVKx7ZY
चिड़ावा। एक बाप और बेटे के प्रेम का अद्भुत नजारा एसडीएम कोर्ट के बाहर देखने को मिला। जैसे ही कोर्ट के फैसले पर पुलिस ने एक बाप से बेटे को छीना तो बेटे के लिए एक बाप दहाड़े मारकर रोने लगा और फिर बेहोश हो गया। इसका एक मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है।  दरअसल, खापड़वास (झज्जर) निवासी प्रीत की शादी कुछ साल पहले बेरला निवासी सुमन के साथ हुई थी। जिसके एक बेटा और बेटी है। बेटी पहले से ही अपनी माता के पास रह रही थी।
वहीं बेटा जतिन अपने पिता प्रीत के पास रहता था। एसडीएम ने बच्चे को माता सुमन के साथ भेजने के आदेश दिए। जिसकी पालना में सूरजगढ़ पुलिस ने बच्चे को उनके पिता से लेकर माता को सुपुर्द करने के प्रयास किए। जिसके बाद पिता-पुत्र आपस में लिपटकर रोने लगे।
https://youtu.be/ANPrGVKx7ZY
मगर पुलिस ने दोनों को अलग करते हुए पुत्र इस छीन कर उनकी मां को सुपुर्द कर दिया। बेटे को बिछड़ा देख पिता प्रीत जोर-जोर से दहाड़े मारकर रोने लगा और उपखंड कार्यालय के बाहर ही बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। करीब आधे घंटे तक पिता प्रीत बेटे के बिछोह में बदहवास हालत में जमीन पर पड़ा रहा। इसके बाद परिजनों व वकीलों ने उसे ने संभाला। करीब पौने घंटे के घटनाक्रम के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान प्रीत के वकील ने इस मामले में रिव्यू याचिका दायर करने की बात कही और प्रीत को लेकर रवाना हो गए।

Related posts

रामदेव का ‘शरबत जिहाद’ बयान अक्षम्य… रूह अफजा विवाद पर HC की टिप्पणी, यह आत्मा को झकझोरने वाला

Report Times

नगरपालिका ईओ और लिपिक पर भ्रष्टाचार के आरोप, ज्ञापन देकर निलंबन और उच्चस्तरीय जांच की मांग

Report Times

विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया, पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

Report Times

Leave a Comment