Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिश्रीलंकासोशल-वायरल

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा,राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी जल्द छोड़ सकते हैं पद

REPORT TIMES

श्रीलंका में ताजा राजनीतिक हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एक सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए वे पार्टी नेताओं की सबसे अच्छी सिफारिश को स्वीकार करते हैं। रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी इस्तीफा दे सकते हैं। फिलहाल वे राष्ट्रपति भवन पर हुए प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद फरार हैं। विक्रमसिंघे को भी सुरक्षा कारणों से अज्ञात स्थान पर लेकर जाया गया है। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक भी की

पार्टी की बैठक में चार प्रमुख फैसले लिए गए
इस बैठक में सत्तारूढ़ पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धना ने भी हिस्सा लिया। समागी जन बालवेगया पार्टी के सांसद डॉ. हर्षा डी सिल्वा ने पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान लिए गए चार प्रमुख फैसलों का खुलासा किया।
1- राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे तुरंत इस्तीफा देंगे।
2- स्पीकर अधिकतम 30 दिनों के लिए राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगे।
3- संसद शेष कार्यकाल के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी।
4- अंतरिम सर्वदलीय सरकार की शीघ्र नियुक्ति होगी और चुनाव भी जल्द करवाए जाएंगे।

नई सरकार के गठन और चुनाव पर बनी सहमति
इस बीच, न्याय मंत्री विजेदासा राजपक्षे ने कहा कि पार्टी के अधिकांश नेताओं में इस बात पर सहमति बन गई है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने भी सहमति व्यक्त की थी कि स्पीकर को एक सप्ताह के लिए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने आगे फैसला किया है कि संसद को बुलाकर सर्वदलीय सरकार बनानी चाहिए जिसके बाद उन्हें एक अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त करना चाहिए। न्याय मंत्री ने कहा कि, हालांकि, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे प्रस्तावों से असहमत हैं।

Related posts

फल व ड्राई फ्रूट की डिमांड के साथ बढ़े दाम:नवरात्र व रमजान में फल व ड्राई फ्रूट के भाव 20 फीसदी तक बढ़े, फिर भी खपत सामान्य दिनों से 10% ज्यादा

Report Times

सिर पर मौत देख डर से कांप गए थे मजदूर चमोली हादसे की दर्दभरी कहानी

Report Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

Leave a Comment