Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

सीरीज जीत कर भारत ने बनाया ऐसा रिकार्ड जो कोई दूसरी टीम न बना सकी

REPORT TIMES

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं वनडे सीरीज अपने नाम की है। यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। शिखर धवन की कप्तानी वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया ने पहले दो वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत की यह विंडीज पर रिकॉर्ड लगातार 12वीं वनडे सीरीज जीत है इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

इस सीरीज जीत से पहले भारत और पाकिस्तान बराबरी पर थे। दोनों ने एक टीम के खिलाफ 11-11 वनडे सीरीज जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ था।  भारत विंडीज को 11 सीरीज हरा चुका था, जबकि पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 1996 से 2021 के बीच 11 वनडे सीरीज में मात दी है। अब भारत पाकिस्तान से आगे निकल गया है और उसने लगातार 12 वनडे सीरीज जीत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है।

वेस्टइंडीज पर सीरीज जीत का यह सिलसिला साल 2006-07 में शुरू हुआ था। जब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई थी। तब 4 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से जीत अपने नाम दर्ज की थी। इन 12 सीरीज जीत में भारत ने 5 बार विंडीज को उसके ही घर में मात दी है, जबकि 7 बार अपने घर में हराया है.

Related posts

महारानी का अभेद्य किला बनी झालरापाटन सीट, 35 साल में सिर्फ एक बार जीती कांग्रेस

Report Times

चिड़ावा : यहां श्रीराम के पास विराजे हैं तीन हनुमान

Report Times

बिहार में फिर बवाल, बिजली कटौती पर कटिहार में भड़के लोग; पुलिस फायरिंग में 1 की मौत

Report Times

Leave a Comment