Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसिनेमास्पेशल

आशा पारेख के अभिनय को सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

REPORT TIMES

 केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार को भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। भारतीय सिनेमा जगत आज जिस मुकाम पर है इसे वहां तक लाने में आशा पारेख का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

आशा पारेख की कुछ आइकॉनिक फिल्में

79 वर्षीय आशा पारेख ने ‘दिल देके देखो’, ‘कटी पतंग’, ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कारवां’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक ऐक्ट्रस माना जाता है। इससे पहले 2019 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दिया था। पारेख ने 1990 के दशक के आखिर में प्रशंसित टीवी धारावाहिक ‘कोरा कागज’ का निर्देशन किया था। एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी उनका काम अभूतपूर्व रहा।

Related posts

मीन समेत इन 4 राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास

Report Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को सम्बोधन

Report Times

भीलवाड़ा में सीएम के दौरे से पहले हंगामा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Report Times

Leave a Comment