Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरलस्पेशल

अरेस्ट होंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ? पुलिस ने घर पर हाजिर होने का नोटिस चिपकाया

REPORT TIMES

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया। नोटिस में उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अगर वह हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। पोस्टर वैशाली पुलिस ने चिपकाया है। यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह को प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है।

अरेस्ट होंगी अक्षरा सिंह?

इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस पिछले महीने की 25 तारीख को चस्पा किया गया था। वे जिस समय घटना हुई थी, उस समय लालगंज में ही एसआई के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे केस के आईओ थे। अभी भी वही केस के आईओ हैं।

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी या कुर्की हो सकती है। अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं, जरूरत पड़ी तो एक टीम वहां भेजी जाएगी। फिलहाल अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

Related posts

कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस

Report Times

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से टीम इंडिया में कितनों का दिल टूटा, इस खिलाड़ी के लिए तो आशीर्वाद जैसा था ऐसा करना

Report Times

जन संबल जन विश्वास उत्सव के प्रचार रथ को किया रवाना

Report Times

Leave a Comment