Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी जनआक्रोश की हुंकार

REPORT TIMES
पिलानी।  भाजपा की जनआक्रोश रैली का समापन कार्यक्रम हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता अलवर सांसद महन्त बाबा बालकनाथ व पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेंद्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, विधान सभा प्रभारी नरेश शर्मा, विधानसभा विस्तारक कृष्ण कुमार गुर्जर, जिला महामंत्री राजेश दहिया और यात्रा संयोजक दलीप स्वामी ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने व राज्य सरकार की ओर से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बात को कहते हुए, राज्य सरकार पर प्रहार किया। महंत योगी बालक नाथ ने पेपर लीक के कारण युवाओं के खराब होते भविष्य, बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा। इस मौके पर प्रेम सिंह बाजोर ने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार का साथी बताते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का नेतृत्व एक दम नकारा हो चुका है, उन्हें जनहित की कोई चिंता नही है।
राज्य में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगडती जा रही है पर उन्हें केवल अपनी सरकार बचाने की चिंता है। जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया ने महिला व दलितों पर बढ़ते अत्याचार, किसानों की ऋण माफ़ी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथो लिया। महामंत्री राजेश दहिया ने राहुल गांधी के 10 दिन में कर्जा माफ़ी की याद दिलाते हुए बताया कि दस महीने में राजस्थान को कांग्रेस से मुक्ति मिल जाएगी। समारोह में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योरान, मनोज आलडिया, पिलानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की नाकामियों के बारे पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, होशियार शर्मा, विकास स्वामी, ओम सोनी, नरेंद्र सिंह राठौड़, मुरली मनोहर शर्मा, विनोद झाझडिया, बनवारी लाल सैनी, रिशाल कंवर, दुर्गा हटवाल, अमीलाल, ज़िला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, राकेश पाटन, विक्रम सिंह रोहिल, दीपक नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

स्व.डॉ.जैन को वरदान मेडिकोज पर दी पुष्पांजलि एवं रोगियों को फल वितरण

Report Times

आदिवासी मीणा सेवा संस्थान की बैठक 

Report Times

हिंदू जागरण मंच ने निकाला मशाल जुलूस : विवेकानन्द चौक में हुआ समापन

Report Times

Leave a Comment