Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममनोरंजनराजस्थानस्पेशल

अडूका में भैंरूजी के मेले में उमड़ी आस्था, कुश्ती, दौड़ में दिखाया दमखम

REPORT TIMES 
चिड़ावा। निकटवर्ती दहलाना जोहड़ में भैंरूजी महाराज के वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भैंरूजी महाराज के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया।  भक्तों ने मंदिर में परिसर के पास बच्चों के जडूले भी उतारे और बाबा से मंन्नतें भी मांगी। मेले में दिनभर बच्चों, महिलाओं ने खरीददारी की।
वहीं शाम को कुश्ती, घोड़ी और ऊंट नृत्य, बालक वर्ग की दौड़, घुड़दौड़, ऊंट दौड़ प्रतियोगिताएं भी रखी गई। जिसके विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर पुजारी महेंद्र स्वामी, रामचंद्र, संतकुमार, नरेश कुमार, मातूराम, अमित कुमार, अजीत नेहरा, राजू भड़ाना, नंदलाल, गिरधारीलाल, अमीलाल, धनखड़ गुर्जर, लक्ष्मणसिंह, महेंद्रसिंह, हजारीलाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Related posts

Terrorist attack: आतंकी हमले में मारे गए चार तीर्थयात्रियों के शव पहुँचे जयपुर, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

Report Times

हादसा : महाकालेश्वर मंदिर एक गर्भ गृह में आग से झुलसे 13 लोग

Report Times

राखी की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, एक्स गर्लफेंड ने किया आदिल संग रिश्ते का दावा

Report Times

Leave a Comment