Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शहीद सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद भांबू की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्तदान शिवर का आयोजन 

REPORT TIMES 
चिड़ावा – शहीद सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद भांबू की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव मालीगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आयोजन में आस पास के ग्रामीणों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 97यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झुंझुनूं  द्वारा शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई व शहीद वीरांगना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष सुबेदार राम निवास डूडी, परिषद के गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन सीता राम धींवा, झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष सुबेदार मेजर धर्मपाल भांबू , परिषद संयोजक व सुबेदार मनोहर लाल खाजपुरिया, चिड़ावा ब्लॉक सचिव नायब सूबेदार जयसिंह बराला, शहीद के पिता बद्रीराम, शहीद के भाई राजेश भांबू, हवलदार मनोज भांबू पटवारी, हवलदार हरिसिंह भांबू, हवलदार प्रताप सिंह भांबू, जगदीश पी टी आई, सरपंच प्रतिनिधि अजीत भांबू सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक,युवा व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शाल्ज के साथ बैठक की, भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Report Times

एसपी ऑफिस का बाबू ही उत्पात मचाते गिरफ्तार, IG ने किया सस्पेंड

Report Times

ए.पी.एस स्कूल के छात्र अंशु पायल ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

Report Times

Leave a Comment