Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

महिला अत्याचारों में राजस्थान को नंबर वन बनाने में कांग्रेस का योगदान

REPORT TIMES
चिड़ावा। कांग्रेस ने राज्य में अराजकता, अत्याचार और दुष्कर्म को बढ़ावा दिया है। महिला अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर वन बनाने में कांग्रेस ने योगदान दिया है। ये कहना है भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर का। वे यहां पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़ कर भाजपा का सपोर्ट कर रही है। इससे स्पष्ट है कि राज्य में परिवर्तन तय है।
जनता ने राज्य में बदलाव का मन बना लिया है और भाजपा सत्ता में आने वाली है। मोदी मुस्लिम मित्र योजना पर गुर्जर ने कहा कि भाजपा हमेशा से सांप्रदायिक एकता को बढ़ावा देने में विश्वास रखती आई है। ऐसे में मुस्लिम भी हमारे भाई हैं। सबका साथ, सबका विकास की धारणा के साथ पार्टी कार्य करती रहेगी। इस मौके पर यात्रा संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सह संयोजक श्रवण बगड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। इस दौरान पवन शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, बंटी महरानिया, मदन डारा, बीएल वर्मा, सुरेश जलिंद्रा, किशोरी लाल, नरेंद्र पूनिया, जयसिंह नूनिया सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कच्ची बस्ती में जाकर राखी बन्धवाई

Report Times

सपोटरा सीट पर बीजेपी को 20 साल से जीत की आस, कांग्रेस की नजर हैट्रिक पर

Report Times

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका, सिविल रिवीजन पिटीशन खारिज

Report Times

Leave a Comment