Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कौन हैं लंदन रिटर्न नौक्षम चौधरी, जिन पर बीजेपी ने जताया भरोसा, बन सकती हैं मंत्री

REPORT TIMES 

जयपुर : राजस्थान में बीजेपी के नए मंत्रिमंडल को लेकर जमकर अटकलों का बाजार गर्म है। कौन-कौन से विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलेगा? इसके लिए सियासत में कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच भरतपुर जिले की कांमा विधानसभा से बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। नौक्षम ने गहलोत सरकार में मंत्री जाहिदा खान को हराकर बड़ी जीत हासिल की हैं। ऐसे में उनके मंत्री बनने को लेकर अटकलें तेज है। बता दें कि भरतपुर जिले में सात विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 5 सीटों पर कब्जा किया है। वही खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी भरतपुर जिले के निवासी है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला मंत्रियों के कोटे को देखते हुए नौक्षम चौधरी की भी मंत्री बनने में लॉटरी लग सकती है।नौक्षम चौधरी हरियाणा के पुन्हाना के पैमा खेड़ा गांव की हैं।

नौक्षम हरियाणा के सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम सिंह चौधरी और हरियाणा सिविल सेवा की अधिकारी रंजीत कौर की बेटी हैं। नौक्षम ने दिल्ली के मिरांडा कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। वे तीन साल तक लंदन में रही। इसके बाद उनका रुझान राजनीति की तरफ हो गया।नौक्षम चौधरी के लंदन में पढ़ाई करने के बाद उनका मन राजनीति की तरफ बढ़ गया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक कंपनी ने उन्हें एक करोड़ से अधिक का सालाना पैकेज दिया था। लेकिन उनकी नौकरी करने में कोई रुचि नहीं थी। उनका मन तो राजनीति की तरफ करियर बनाने में उत्सुक हो रहा था। इसलिए उन्होंने राजनीति को ही अपने करियर के रूप में चुना। नौक्षम को 8 से अधिक भाषाओं का ज्ञान है।

भाजपा पहले भी चुनाव लड़ा चुकी थी नौक्षम को

नौकरी में नौक्षम का मन नहीं लगा। उनको राजनीति में करियर बनाना था। इसलिए उन्होंने एक करोड रुपए से अधिक का पैकेज छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया। इस दौरान भाजपा ने 2019 में हरियाणा की पुन्हाना विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दिया। इसमें उन्होंने चुनाव लड़ा। लेकिन नौक्षम चुनाव हार गई। इसके बाद भाजपा ने फिर से उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में भरतपुर की कांमा विधानसभा सीट से टिकट दिया। जहां से उन्होंने कांग्रेस की मंत्री जाहिदा खान को हराया।

​नौक्षम के अलावा ये विधायकों के भी चांस

बीजेपी राजस्थान में पहले फेज में करीब 20 मंत्री बन सकते हैं। इनमें अटकलें लगाई जा रहे हैं कि तीन से चार महिला विधायक मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकती है। महिला आरक्षण को लागू करने वाली केंद्र सरकार महिला मंत्री बनाकर एक अच्छा संदेश देने की कोशिश कर सकती है। चर्चा है कि नौक्षम चौधरी के अलावा अनिता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी और सिद्धि कुमारी महिला मंत्रियों की प्रबल दावेदार है।

Related posts

महाराष्ट्र में ‘खोके’ वाली सरकार, उद्धव बोले- डरा-धमका कर कोई भी बन सकता है CM-PM

Report Times

​योगी से मोहब्बत.. नहीं बनने देंगे बीजेपी सरकार, मुकेश सहनी की VIP रणनीति

Report Times

‘मिशन 2030’ से नई लकीर खींच रहे गहलोत, 80 की उम्र में भी खेलेंगे पारी, क्या संकट में पायलट का भविष्य?

Report Times

Leave a Comment