Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमेडीकल - हैल्थराजनीतिविदेशस्पेशल

डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के छात्र की यूक्रेन में मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

REPORT TIMES 

यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के छात्र की मौत हो गई है. छात्र के परिजन उसका शव वापस लाने के लिए सरकार के गुहार लगा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले निवासी छात्र अनुदित गौतम यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था. 6 महीने बाद उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी. लेकिन उससे पहले शुक्रवार शाम छात्र के मौत की दुखद खबर सामने आई. इससे परिजनों में मातम पसरा है. इधर परिजनों ने सरकार से छात्र के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है. बताया गया कि छात्र अनुदित गौतम का पासपोर्ट संख्या S3224580 है. वो यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी एमबीबीएस फाइनल वर्ष का विद्यार्थी था.  6 महीने बाद एमबीबीएस की डिग्री पूरी होने वाली थी और वह भारत आने वाला था. लेकिन उसके उससे पहले उसकी मौत की खबर सामने आई. शुरुआती जानकारी में ह्दय संबंधी रोग को मौत की वजह बताया गया है. वहीं मामले में नई दिल्ली विदेश मंत्रालय और यूक्रेन कीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर मानवीय सहायता का आग्रह किया है. छात्र के परिवार के रिश्तेदार बूंदी रहते हैं जिन्होंने चर्मेश शर्मा को इस मामले की जानकारी देते हुए सहायता का आग्रह किया.

विदेश मंत्रालय में भी शिकायत दर्ज

भारत छात्र अनूदित गौतम पुत्र सुमंत शर्मा की दिवंगत देह को भारत लाने के लिये नई दिल्ली विदेश मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, यूरेशिया प्रभाग के संयुक्त सचिव के नाम इस मामले में चर्मेश शर्मा की ओर से अधिकृत शिकायत दर्ज की गयी है. विदेश मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार  इस मामले को अभी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी देख रहे हैं. वही इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज हुई है.

अंतिम संस्कार के लिये शीघ्र भारत लाया जाये

विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए भारतीय छात्र अनूदित गौतम की दिवंगत देह को शीघ्र भारत लाया जाना चाहिये. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति भवन में दायर याचिका और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम विदेश मंत्रालय में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ऐसे समय पर मानवीय संवेदनाओं से जुड़े हुये इस गंभीर विषय पर भारत सरकार के द्वारा यूक्रेन सरकार से समन्वय स्थापित करते हुये तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए.

Related posts

कोडरमा : तेजस्विनी पुस्तकालयों की शुरुआत

Report Times

सिंगापुर ने दिल्ली सरकार को अपडेट किया: अरविंद केजरीवाल के दौरे पर केंद्र

Report Times

गर्मी के तीखे तेवरों से तापमान पहुंचा 43 डिग्री

Report Times

Leave a Comment