Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Gold-Silver Price Today: भारत में वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले सोने के भाव में रैली ने आमलोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. सोने की कीमत ने गुरुवार को एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना लिया है. भारतीय बाजार में पहली बार सोने ने बड़ी छलांग लगाते हुए 70 हजार के रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया है. दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 400 रुपये का इजाफा देखने को मिला. जबकि, एक किलो चांदी की कीमत 80 हजार पार चली गयी. गुड एंड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 69,880 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,030 रुपये, बेंगलुरु में 69,880 रुपये और चेन्नई में 70,920 रुपये रही है.

Reporttimes.in

सोने की कीमत MCX सुबह 11.30 बजे पांच मार्च को डिलिवर होने वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 70,275 रुपये हो गयी है. जबकि, पांच जून के डिलीवर होने वाले सोने की कीमत में दस ग्राम पर 84 रुपये का राहत मिल रहा है. ये 69,715 रुपये पर कारोबार कर रहा है. जबकि, पांच अगस्त को एक्सपायर होने वाले सोने की कीमत 47 रुपये की तेजी के साथ 70,030 पर बिक रहा है. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. जबकि, ग्लोबल मार्केट में न्यूयॉर्क में सोना 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,293.20 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Related posts

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA का बड़ा एक्शन, प्रॉपर्टी जब्त

Report Times

सुपारी किलर संदीप सेठी हत्याकांड: दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Report Times

अंबाला में किसान आंदोलन का असर : श्री गंगानगर और जयपुर के बीच दो दिन रेल सेवा रहेगी बाधित

Report Times

Leave a Comment