Report Times
ताजा खबरेंटॉप न्यूज़

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची CJM कोर्ट के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानें पूरा मामला

Reporttimes.in

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची की सीजेएम कोर्ट के समन को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी. दरअसल, रांची की अदालत ने ईडी के समन की अवहेलना मामले में संज्ञान लिया था. ये याचिका उसी के खिलाफ है. गौरतलब है कि प्रर्वतन निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर देवब्रत झा ने ईडी की अवहेलना मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत की थी.

Also Read: ईडी के समन की अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अदालत में पेशी

अदालत ने भादवि की धारा 174 के तहत लिया संज्ञान

बता दें कि ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी को जांच एजेंसी के समन की अवहेलना मामले में कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल किया था. ये शिकायतवाद आईपीसी की धारा 174 पीएमएलए एक्ट 63 में दाखिल किया था. अदालत ने भादवि की धारा 174 के तहत संज्ञान लिया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पर बड़गांईं अंचल भूमि को अवैध तरीके से खरीद बिक्री करने का आरोप है और इस मामले में वह जेल में बंद हैं

Related posts

‘ऐसी कार्रवाई होगी, आपको अंदाजा भी नहीं होगा’ मेहंदीपुर बालाजी में विधायक की अधिकारियों को फटकार

Report Times

बूंदी पुलिस का कमाल, 65 तोला सोना हुआ था चोरी पुलिस ने बरामद किया 82 तोला?

Report Times

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर भाजपा विधायक की बेटी का राशन डीलर लाइसेंस निलंबित

Report Times

Leave a Comment