Report Times
BusinessLifestyleटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजनसोशल-वायरल

The Great Indian Kapil Show: राघव चड्ढा को लेकर कपिल ने परिणीति से कही ऐसी बात… खिलखिला उठे सभी दर्शक, VIDEO

Reporttimes.in

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा स्टारर कॉमेडी शो जबसे नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर हुआ है, तबसे फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. अब आने वाले एपिसोड में हमें अमर सिंह चमकीला के मुख्य कलाकार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगे. उनके साथ इम्तियाज अली भी होंगे. मेकर्स की ओर से नया टीजर शेयर किया है. जिसमें कपिल परी को राजनेता राघव चड्ढा के साथ उनके रोमांस के बारे में चिढ़ाते नजर आए.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो आउट
प्रोमो की शुरुआत दिलजीत, परिणीति और इम्तियाज के कपिल के साथ सेट पर पहुंचने से हुई. इसके बाद कपिल परिणीति से पूछते हैं, “ये राघव, राजनीति करते करते परिणीति, परिणीति कब से करने लग गए?” इस सवाल को सुनकर सभी जोर-जोर हंसने लगते हैं. बता दें कि परिणीति और राघव पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई.

Related posts

Panchayat Elections 2024: राजस्थान में जल्द शुरू होगा नए जिलों के सीमांकन का काम, नवंबर में होने हैं पंचायत चुनाव

Report Times

संसद की सुरक्षा में चूक: स्मोक कांड के मास्टरमाइंड ललित का कोलकाता में था ठिकाना, ‘मास्टरजी’ के नाम से थी पहचान

Report Times

विराट कोहली ने आउट होने के बाद खोया आपा, दर्शकों से लड़ने लगे

Report Times

Leave a Comment