Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

कल भारत बंद, कांग्रेस ने दिया समर्थन: संगोष्ठी में ओला बोले- आरक्षण से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं; पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई

मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस के युवा नेता अमित ओला ने कहा शांति व सद्भावना कांग्रेस पार्टी के खून में शामिल है। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र की भाजपा सरकार षड्यंत्र पूर्वक आईएएस रेंक के अधिकारियों की भर्ती करने जा रही है, जिसमें अनसूचित जाति- अनसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का उल्लंघन किया जा रहा है। जो पूरी तरह से आरक्षित वर्गों के साथ अन्याय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ओला ने 21 अगस्त को आरक्षण बंटवारे के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्वक व लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बंद का समर्थन और सहयोग करें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजमत अली, पूर्व चेयरमैन तयब अली, शिक्षाविद् कुरडाराम धींवा, उपसभापति राकेश झाझड़िया, पूर्व उप सभापति बिमला बेनीवाल, पार्षद प्रदीप सैनी, उमर कुरैशी, जुल्फीकार खोखर, सदरूदीन चोपदार, राकेश झाझड़िया, विद्याधर जयाणी, पूर्व सरपंच रोहिताश भड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सर्वसमाज के लोगां ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related posts

नाना पाटेकर ने अमृतसर में बढ़ाया बीएसएफ जवानों का जोश, 42 किलोमीटर दौड़ में दिखा सीमा प्रहरियों का जुनून

Report Times

मुर्शिदाबाद से जान बचाकर भागे लोगों का छलका दर्द

Report Times

भारत-रूस संबंधों में कोई बदलाव नहीं

Report Times

Leave a Comment