Report Times
latestOtherउदयपुरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

उदयपुर में 5 दिन बाद फिर शुरू हुआ इंटरनेट, IG लांबा ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

राजस्थान के उदयपुर शहर में हिंसा भड़कने के बाद लगाए गए इंटरनेट बैन को 5 दिन बाद हटा लिया गया है. बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद से उदयपुर की जनता पहले की तरह अपने फोन और लैपटॉप पर इंटरनेट यूज कर पा रही है. अब लोग एक दूसरे को वॉट्सऐप मैसेज भेज पा रहे हैं और वीडियो कॉलिंग में करने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है. हालांकि भारत बंद के चलते जिले की पुलिस अलर्ट पर है, और सड़क के साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है.

आईजी ने क्या कहा?

ऐसे हालातों में इंटरनेट वापस शुरू होने का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं. इसी के मद्देनजर उदयपुर रेंज के आईजी अजय पाल लाम्बा ने एक वीडियो जारी करते हुए शहरवासियों से अपील की है. लांबा ने कहा, ‘5 दिनों बाद शहर में नेट फिर से चालू किया गया है. ऐसे में कोई भी शहरवासी किसी भी प्रकार की अफवाह सोशल मीडिया पर ना फैलाए. यदि कोई भ्रामक संदेश या सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला संदेश फैलता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें. पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.’

स्कूल प्रिंसिपल सस्पेंड

इससे ठीक पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने उदयपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया था. इसके अलावा मृतक छात्र देवराज की क्लास टीचर को एपीओ करने की कार्रवाई भी की गई है. चाकूबाजी की घटना में घायल होने के बाद 15 वर्षीय छात्र देवराज ने 4 दिन तक जारी इलाज के बाद सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया था. मंगलवार सुबह लोगों की भारी भीड़ और सुरक्षाबलों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया.

Related posts

IPL 2022 हारने के बाद भी मालामाल हुई राजस्थान रॉयल्स, टॉप 4 टीमों को मिली मोटी रकम, खिलाड़ियों पर भी लुटाया गया पैसा

Report Times

मुख्यमंत्री ने विधायक जौहरी लाल मीणा की पूछी कुशलक्षेम।

Report Times

Paytm पर जारी संकट के बीच कंपनी ने किया बड़ा उलटफेर, बदल गया पेटीएम ई-कॉमर्स का नाम

Report Times

Leave a Comment