Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुम्बई

आदित्य ठाकरे का आरोप भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र को लूटा

महाराष्ट्र। रिपोर्ट टाइम्स।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र के लिए अहम हैं. मुंबई के शिवड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़े निवेश गुजरात में ही करने और महाराष्ट्र के युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र में बीजेपी ने मचाई लूट

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी योजना यह है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने जो लूट मचाई है उसे लूट को रोकना है. इसके साथ ही उसके लिए लड़ेंगे. ठाकरे ने कहा कि इंडस्ट्री जिसको बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई से हटकर गुजरात भेज दिया. जिसकी वजह से 5 लाख जॉब खत्म हो गए हैं. उस इंडस्ट्री को वापस यहां लाना है.

लोगों को लूट रहे अडानी

ठाकरे ने कहा कि जो काम बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे नहीं कर पा रहे हैं, उसको हम पूरा करके दिखाएंगे. एकनाथ शिंदे और बीजेपी ने महाराष्ट्र को लूटा है. महाराष्ट्र उसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में धारावी भी एक मुद्दा है. धारवी के नाम पर अडानी लोगों को लूट रहे हैं, उनको रोककर लोगों को जो घर चाहिए वह हम देंगे.

मेनिफेस्टो हमारा वचन

उन्होंने कहा कि हमने पांच प्रतिज्ञा की है. हमारा मेनिफेस्टो एक वचन है, उसमें सब कुछ हमने बोला है. जहां तक पैसे देने की बात है, विपक्ष वह नहीं कर पाता हैं, इसलिए वह बार-बार कह रहे हैं कि यह लोग आने वाले दिनों में लाडली बहन योजना का पैसा नहीं दे पाएंगे. लेकिन हमें ऐसा लगता है कि हम दे पाएंगे इसलिए हमने 3000 रुपए देने का वादा किया है.जहां तक बीजेपी की बात है तो जो वो नहीं कर पा रही है, वह हम करेंगे. बीजेपी सिर्फ लूटना जानती है, हम लोगों की सेवा करेंगे. वहीं राज ठाकरे के बयान पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं उन पर कभी बात नहीं करना चाहता, मेरी एक मर्यादा और संस्कार है.

हमारा मुकाबला किसी से नहीं

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारा मुकाबला किसी से नहीं है. इस बार जब हमारी सरकार आएगी तो उसके सामने जो चुनौतियां होंगी, लोगों की समस्याएं, बेरोजगारी, महंगाई है. उससे हमारा मुकाबला होने वाला है. पिछले 5 सालों में हम लोगों ने बहुत काम किया है. जो काम अधुरे रह गए उनको पूरा करने के लिए हम यहां पर दोबारा से आए हुए हैं और हम पूरा करेंगे.

Related posts

राजस्थान: मां को बाथरूम में बंद किया, फिर खुद के मुंह में फोड़ा सुतली बम… बहन खटखटाती रही दरवाजा

Report Times

कहीं चले थप्पड़ तो कहीं जूतमपैजार, आपस में लड़ रहे बीजेपी कार्यकर्ता…ये कैसा जन आक्रोश ?

Report Times

महिला ने दी अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि

Report Times

Leave a Comment