Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभीलवाड़ाराजस्थानसोशल-वायरल

खेत पर काम कर रही महिला पर किया पैंथर का अटैक

भीलवाड़ा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में एक बार फिर पैंथर की दहशत का मामला सामने आया है। इस बार भीलवाड़ा के बिजौलिया के एक गांव में पैंथर की दहशत फैली है, यहां पैंथर ने खेत पर काम कर रही महिला पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। इधर, पैंथर के हमले से ग्रामीण बुरी तरह डरे हुए हैं।

शोर मचाया तो भाग निकला पैंथर

अचानक हुए हमले और पैंथर को देखकर संपति देवी घबरा गईं। मगर उन्होंने साहस का परिचय देते हुए कुछ देर तक जान बचाने के लिए पैंथर से संघर्ष भी किया। महिला ने पैंथर को धकेलने की कोशिश की। लोगों के मुताबिक संपति देवी के साथ एक और महिला थी, जो हमले का पता चलते ही चिल्लाने लगी। इसके चलते पैंथर भाग गया, जिससे संपति देवी की जान बच गई।

खेत पर काम कर रही महिला पर पैंथर का अटैक

पैंथर के हमले की यह घटना भीलवाड़ा के बिजौलियां इलाके की बताई जा रही है। जहां आरोली गांव के बालाजी धार के नजदीक संपति देवी अपने खेत पर काम कर रही थीं। इस बीच उन पर अचानक फसल से निकलकर आए पैंथर ने हमला कर दिया। मुंह पर झपट्टा मारने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।

ग्रामीणों ने की पैंथर को पकड़ने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि आरोली और नयानगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में पिछले तीन-चार महीने से पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है। अब तो पैंथर ने महिला पर हमला भी बोल दिया। मगर वन विभाग इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहा। कई बार आबादी क्षेत्र के आसपास पैंथर का मूवमेंट हुआ, मगर अब तक इसे जंगल में नहीं छोड़ा गया है। यही वजह है कि आरोली और आस-पास के गांवों के बाशिंदों में दहशत का माहौल है।

Related posts

रणबीर कपूर चाहते हैं कि उनके पिता ऋषि कपूर अभी भी जीवित हों और शमशेरा को देख रहे हों।

Report Times

राजस्थान के सांसदों से फीडबैक लेंगे मोदी:लोकसभा और राज्यसभा के 28 सांसद रहेंगे मौजूद, विधायकों से फीडबैक का भी बन रहा कार्यक्रम

Report Times

चिड़ावा : कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया इंदिरा रसोई का जायजा

Report Times

Leave a Comment