Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

शेयर बाजार में दिखा LIC का जलवा

रिपोर्ट टाइम्स।

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का जलवा पूरे हफ्ते देखने को मिला. बीते 5 कारोबारी दिनों में एलआईसी के मार्केट कैप में 60,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई. उसके बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 39,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखा गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते 5 दिनों में देश की टॉप कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखी गई है. जिसमें मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 35,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

किस कंपनी के मार्केट कैप में कितनी आई तेजी

    1. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का वैल्यूएशन 60,656.72 करोड़ रुपए बढ़कर 6,23,202.02 करोड़ रुपए हो गया.
    2. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक ने 39,513.97 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 13,73,932.11 करोड़ रुपए हो गया.
    3. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 35,860.79 करोड़ रुपए बढ़कर 17,48,991.54 करोड़ रुपए हो चुका है.
    4. देश की सबसे बड़ी लिस्टिड टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का मार्केट कैप 32,657.06 करोड़ रुपए बढ़कर 9,26,725.90 करोड़ रुपए हो गया.
    5. देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,482 करोड़ रुपए बढ़कर 7,48,775.62 करोड़ रुपए हो गया है.
    6. वहीं देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 15,858.02 करोड़ रुपए बढ़कर 9,17,724.24 करोड़ रुपए हो गया.
    7. देश की सबसे बड़ी एमएफसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का वैल्यूएशन 11,947.67 करोड़ रुपए बढ़कर 5,86,516.72 करोड़ रुपए हो चुका है.
    8. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का वैल्यूएशन 10,058.28 करोड़ रुपए बढ़कर 15,46,207.79 करोड़ रुपए हो गया.
    9. देश की बड़ी एफएमजीसी कंपनियों में से एक आईटीसी का एमकैप 2,555.35 करोड़ रुपए बढ़कर 5,96,828.28 करोड़ रुपए हो गया.
    10. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस का मार्केट कैप 18,477.5 करोड़ रुपए घटकर 7,71,674.33 करोड़ रुपए रह गया.

Related posts

जयपुर में ईडी का अधिकारी गिरफ्तार, मामला खत्म करने के लिए ली 15 लाख की रिश्वत, ऐसे आए पकड़ में

Report Times

IPL 2022, DC vs SRH: उमरान मलिक ने डाली इस आइपीएल की सबसे तेज गेंद

Report Times

मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान-छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों पर भी होगा मंथन, इस दिन BJP हाईकमान की लगेगी मुहर

Report Times

Leave a Comment