Report Times
latestOtherखेलझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशनवलगढ़राजस्थानसोशल-वायरल

10 वर्षीय लोकेश गुर्जर ने राष्ट्रीय डबल्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

झुंझुनू। रिपोर्ट टाइम्स।

इरादे मजबूत हो तो छोटी सी उम्र में बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। इसी अवधारणा को चरितार्थ करते हुए झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे के मोहनवाडी के शटलर लोकेश गुर्जर पुत्र सुनीता देवी, तेजाराम गुर्जर ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर कीर्तिमान रचा है।

जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि मुम्बई, ठाणे में आयोजित योनेक्स सनराइज थर्ड मिनी नेशनल चैम्पियनशिप अंडर -11 में लोकेश गुर्जर ने नेशनल डबल्स की चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर मुकाबले में 3 सेटों के सीधे एवं कड़े मुकाबले में तमिलनाडु को 20-22, 21-14 व 21-19 के अंतर से हराया। क्वार्टर फाइनल मैच के दो सेटों के मुकाबले में कर्नाटक को 21-12, 21-12 के बड़े अंतर से हराया वहीं सेमीफाइनल में दो सेटों के मुकाबले में आसाम को 21-12, 21-14 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मैच में उत्तराखंड को 21-18, 21-16 से पराजित करते हुए चैम्पियनशिप की मुख्य ट्रॉफी अपने नाम कर स्वर्ण पदक जीता, साथ ही 23 हजार रुपए नगद पुरस्कार भी जीता।

शानदार उपलब्धि के लिए मिलने वाली भेंट

इस शानदार उपलब्धि के लिए लोकेश गुर्जर को नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल की कर से डेढ़ लाख की राशि भेंट की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोकेश गुर्जर ने हाल ही अजमेर में आयोजित स्टेट लेवल चैम्पियनशिप के अंडर 11 सिंगल एवं डबल्स दोनों ही खिताब अपने नाम किए हैं तथा राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी किया। सीबीएसई द्वारा आयोजित अंडर -14 नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता व एसजीएफआई नेशनल कैम्प के लिए भी चयन हुआ है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने लोकेश गुर्जर को बधाई देते हुए कहा कि कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो दुनिया में हर असंभव लक्ष्य को संभव बनाया जा सकता है। छात्र लोकेश झुंझुनूं एकेडमी स्थित बैडमिंटन एकेडमी में लगातार तीन वर्षों से अधिक समय से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी छात्र लोकेश को बैडमिंटन में ख्याति प्राप्त कर चुके शटलरों के विडियो दिखाकर बैडमिंटन की बारीकियों से रूबरू करवाते हैं एवं उसका हौसला बढ़ाते रहते हैं। कोच नितेश कुमार के मार्गदर्शन में इस छात्र ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई है।

Related posts

सतीश पूनियाः राजस्थान में BJP में बड़ा नाम, वसुंधरा से दो-दो हाथ, आमेर सीट से आजमा रहे किस्मत

Report Times

अलवर मॉब लिंचिंग केस: 5 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, 4 आरोपी दोषी करार; मिली 7 साल की सजा; एक बरी

Report Times

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बाद अब स्कूल की छुट्टियां एक हफ्ते के लिए और बढ़ी, जानें कब खुलेंगे स्कूल

Report Times

Leave a Comment