Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबीकानेरराजस्थानसोशल-वायरल

हिस्ट्रीशीटर का मर्डर मरते-मरते लिया भाजपा विधायक का नाम

बीकानेर। रिपोर्ट टाइम्स।

बीकानेर में दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। मगर मरते मरते हिस्ट्रीशीटर कुछ ऐसा बयान दे गया कि अब इस मामले से एक भाजपा विधायक का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि पुलिस इसे दो गुटों की रंजिश में हुए हमले में मौत मान रही है।

जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर की मौत

बीकानेर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा पर जानलेवा हमला हुआ था। कुलदीप अपने दोस्त को बस स्टैंड के पास पीजी छोड़ने गया था, जहां अचानक कुछ युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने उसके मुंह में पिस्टल ठूंसकर बुरी तरह पिटाई की और लोहे की रॉड से उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए। गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर किया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मौत से पहले भाजपा विधायक का लिया नाम

इस बीच सामने आया है कि कुलदीप ने अपनी मौत से पहले बयान भी दिया। जिसमें कुलदीप ने श्रीगंगानगर के विधायक और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया। कुलदीप के भाई ने भी विधायक जयदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीड़ित के भाई ने पुलिस को हमलावरों के नाम भी बताए हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह हमला दो गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा है। पहले भी इन गुटों के बीच  क्रॉस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है

Related posts

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटर्स देने के बाद भी अभावों के साए में जगतपुरा शूटिंग रेंज, राज्य सरकार के बजट से लगी उम्मीदें

Report Times

चिड़ावा/काजड़ा : नहीं रहे काजड़ा के विकास पुरुष केशवदेव शर्मा

Report Times

जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में झुंझुनूं जनसभा में पहुंचे सैंकड़ो कार्यकर्ता

Report Times

Leave a Comment